Bhopal Corona Warriors Protest for Permanent Jobs

Teacher Protest: कोरोना योद्धाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, भोपाल में 48 दिन से धरने पर चयनित शिक्षक

भोपाल में चयनित शिक्षक 48 दिन से और कोरोना योद्धा 10 दिन से धरने पर हैं। गुरुवार को कोरोना योद्धाओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, सभी स्थायी करने की मांग कर रहे हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Teacher Protest: कोरोना योद्धाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, भोपाल में 48 दिन से धरने पर चयनित शिक्षक

Selected Teachers on Road For vacancy in mP

भोपाल। राजधानी भोपाल में खुले में दिन-रात बोर्ड ऑफिस चौैराहे पर लगातार 48 दिनों से चयनित शिक्षक, तो नीलम पार्क में दस दिनों से कोरोना वॉरियर्स का धरना प्रदर्शन जारी है। कोरोना योद्धा कर्मचारियों ने गुरुवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इन सभी की एक ही मांग है कि सरकार इनको स्थायी करें।

बता दें कि कोरोना कॉल में अस्पताल में आ रहे मरीजों की सेवा के लिए सरकार ने करीबन चार हजार कर्मचारियों को नियुक्त किया था। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग ने जिम्मेदारी जो दी, उसे अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की। कोरोना योद्धाओं की मांग है कि हरियाणा, महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर नियम लागू कर उन्हें स्थायी की जाए। इससे पहले मुंडन कराकर सरकार के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ, केश दान कर भी कर चुके हैं। 

कोरोना का संकट खत्म होते ही इन कर्मियों से रोजगार छिन गया। अब यही कोरोना वॉरियर्स अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। 11 दिन से सरकार का कोई प्रतिनिधि अब तक मिलने नहीं पहुंचा है।

हक की मांग के लिए सड़कों पर चयनित शिक्षक

वहीं, शिक्षा विभाग में चयनित शिक्षक पदवृद्धि को लेकर 48 दिनों से नीलम पार्क के बाद अब बोर्ड आफिस पर बच्चों और पतियों के साथ धरना दे रहे हैं। इनका भी आरोप है कि सरकार नहीं सुन रही है। इसलिए अब ठंड के बीच खुले आसमान पर बोर्ड ऑफिस पर रात-दिन धरना देने को मजबूर है। गुरुवार को सुबह इन शिक्षकों ने पहले डीपीआई पहुंचे और यहां प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम हाउस रवाना हुए। लेकिन पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर रोक दिया और वापस बोर्ड आफिस चौराहे पर भेज दिया।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026