प्रमोद दुबे
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह के नाम पर पिछले 2 महीने से लगातार फर्जी फेसबुक पेज के माध्यम से धर्मगुरु , सरकार विरोध , भ्रष्टाचार आदि मामले में लगातार प्रचार प्रसार करने के मामले में अंततः भोपाल क्राइम ब्रांच द्वारा मुकदमा खत्म कर दिया गया है । पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच की गई, जिसके बाद साइबर क्राइम ब्रांच ने बीएनएस की धारा 353(2) और 356 के तहत दीपक खार्ते के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में पोस्ट के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि साधना सिंह चौहान सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं और किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनके नाम से कथित फर्जी सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है।
पहचान का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फेसबुक पेज बनाकर की जा रही थी पोस्ट
इस संपूर्ण मामले में रविवार को शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार रंजीत सिंह चौहान ने आवेदन के माध्यम से शिकायत करते हुए कहा कि समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम से साधना सिंह के नाम पर एक फेसबुक पेज पिछले 2 महीने से संचालित किया जा रहा था, जिसके द्वारा सरकार समाज एवं धर्म गुरुओं के विरुद्ध लगातार आपत्तिजनक सामग्री प्रस्तुत की जा रही थी । ऐसी स्थिति में सार्वजनिक छवि लगातार खराब हो रही थी । मामले में दीपक एवं ठाकुर रविंद्र नामक व्यक्तियों द्वारा इन पोस्टों को लगातार साझा भी किया जा रहा था ।
प्रदेश के कई नेताओं के मिलते-जुलते फेसबुक पेज आज भी संचालित
फर्जी फेसबुक पेज के मामले में आज भी मध्य प्रदेश के कई नेताओं सहित केंद्रीय नेताओं , हिंदू संगठनों के नाम पर आज भी सैकड़ो ऐसे पेज फेसबुक पर दिखाई दे जाते हैं, जिन पर धर्म विरोधी एवं राजनीतिक विरोधी पोस्ट लगातार परोसीं जा रही है । सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट को लेकर हमेशा से ही धर्म की स्थिति बनी रहती है । इस तरह के मामलों में सोशल मीडिया पर फर्जी पेज के विरुद्ध केंद्र सरकार के द्वारा भी कार्रवाई की गई । लगभग वर्ष 2025 एवं 26 में 100 से अधिक इस तरह के पेज ब्लॉक कर दिए गए हैं परंतु इसके बाद भी कई पेज आज भी फेसबुक पर स्पष्ट दिखाई देते हैं ।