भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी: मोमबत्ती रैली, अब भी जारी हैं बेवक्त मौतें!

भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी: मोमबत्ती रैली, अब भी जारी हैं बेवक्त मौतें!

भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर मोमबत्ती रैली, सम्भावना ट्रस्ट ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और इलाज की चुनौतियों पर चिंता जताई।

By : Swadesh Bhopal
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी: मोमबत्ती रैली, अब भी जारी हैं बेवक्त मौतें!

भोपाल. गैर सरकारी संस्था सम्भावना ट्रस्ट जो पिछले 29 सालों से यूनियन कार्बाइड हादसे में बचे लोगों को मुफ़्त इलाज मुहैया करा रहा है, के सदस्यों ने आज हादसे की 41वीं बरसी के मौके पर यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के पास कैंडल मार्च निकाला और गैसकाण्ड के मृतकों को श्रद्धांजली अर्पित किया |

सम्भावना ट्रस्ट क्लिनिक में कम्युनिटी रिसर्च यूनिट के राधेलाल नापित ने कहा कि दिसंबर 1984 में यूनियन कार्बाइड की ज़हरीली गैसों के संपर्क में आए लोग आज भी बेवक्त मर रहे हैं। “चार दशक बीत जाने के बाद भी, दिसंबर 1984 के हादसे की वजह से भोपाल में बेवक्त मौतें हो रही हैं। जो लोग बचपन में इसके संपर्क में आए थे, वे फेफड़ों, किडनी और दूसरे अंगों की पुरानी बीमारियों और कैंसर से लंबे समय तक पीड़ित रहने के बाद 50 साल से कम उम्र में मर रहे हैं।”

हादसे से सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाके के बीच में मौजूद, संभावना ट्रस्ट क्लिनिक गैस पीड़ितों को लंबे समय तक मुफ़्त इलाज देता है। पिछले 29 सालों में, क्लिनिक ने 37,000 लोगों की बहुतन्त्रीय पुरानी बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद, पंचकर्म और योग को समेकित किया है।

संबंधित सामग्री

तस्वीरों का जादूगर नहीं रहा, रघु राय का निधन; कैमरे में कैद इतिहास अमर

तस्वीरों का जादूगर नहीं रहा, रघु राय का निधन; कैमरे में कैद इतिहास अमर

प्रख्यात फोटो जर्नलिस्ट रघु राय का निधन। भोपाल गैस त्रासदी समेत ऐतिहासिक तस्वीरों से दुनिया को झकझोरने वाले कलाकार की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी।

Apr 26, 2026
पीथमपुर में भीषण विस्फोट से हड़कंप, औद्योगिक कचरा निपटान के दौरान हादसा

पीथमपुर में भीषण विस्फोट से हड़कंप, औद्योगिक कचरा निपटान के दौरान हादसा

इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में जोरदार विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि यहां भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े कचरे के निपटान के दौरान हादसा हुआ। कुछ लोगों की मौत की सूचना है।

Apr 14, 2026
भोपाल गैस त्रासदी: यूका परिसर का 899 टन जहरीला कचरा खाक, अब हाईकोर्ट ने मांगा मास्टर प्लान

भोपाल गैस त्रासदी: यूका परिसर का 899 टन जहरीला कचरा खाक, अब हाईकोर्ट ने मांगा मास्टर प्लान

भोपाल यूनियन कार्बाइड परिसर से 899 टन जहरीले कचरे का निपटान पूरा। हाईकोर्ट ने दूसरे चरण के लिए सरकार से विस्तृत मास्टर प्लान मांगा।

Feb 25, 2026
भोपाल गैस त्रासदीः कितनी जहरीली है यूनियन कार्बाइड कचरे की राख, पीथमपुर के नागरिक कर रहे कहीं और ले जाने की मांग

भोपाल गैस त्रासदीः कितनी जहरीली है यूनियन कार्बाइड कचरे की राख, पीथमपुर के नागरिक कर रहे कहीं और ले जाने की मांग

Bhopal Gas Tragedy: भले ही भोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बीत गए हो लेकिन इसका खौफ अभी लोगों के दिलो दिमाग में भरा हुआ है। जहां 41 साल पहले आपदा ने भोपाल के लोगों को दुख दिया था। वहीं, इस फैक्ट्री के कचरे से निकली राख पीथमपुर के लोगों को डरा रही है।

Dec 03, 2025