भोपाल गैस त्रासदीः कितनी जहरीली है यूनियन कार्बाइड कचरे की राख, पीथमपुर के नागरिक कर रहे कहीं औ

भोपाल गैस त्रासदीः कितनी जहरीली है यूनियन कार्बाइड कचरे की राख, पीथमपुर के नागरिक कर रहे कहीं और ले जाने की मांग

Bhopal Gas Tragedy: भले ही भोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बीत गए हो लेकिन इसका खौफ अभी लोगों के दिलो दिमाग में भरा हुआ है। जहां 41 साल पहले आपदा ने भोपाल के लोगों को दुख दिया था। वहीं, इस फैक्ट्री के कचरे से निकली राख पीथमपुर के लोगों को डरा रही है।

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल गैस त्रासदीः कितनी जहरीली है यूनियन कार्बाइड कचरे की राख, पीथमपुर के नागरिक कर रहे कहीं और ले जाने की मांग

पीथमपुरः भोपाल गैस त्रासदी की 3 दिसंबर के दिन 41वीं बरसी पर आम जनता से लेकर राजनेताओं ने जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से निकली जहरीली गैस जहां लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। वहीं, की फैक्ट्री से आए कचरे और उससे जलकर बनी राख ने अब लोगों की नींद को उड़ा रखा है। गैस त्रासदी की बरसी वाले दिन पीथमपुर के नागरिकों ने राज्य सरकार से विशेष मांग की है।

भोपाल गैस त्रासदी को याद करते ही सिहर उठे लोग सरकार से यूनियन कार्बाइड कारखाने के जहरीले कचरे के जलने के बाद निकली करीब 900 टन राख को कहीं और ले जाकर डिस्पोज करने की मांग कर रहे हैं।

पीथमपुर में जलाया गया कार्बाइड का कचरा

बता दें कि यूनिकार्बाइड फैक्ट्री से निकले विषैले कचरे को जलाने के लिए पीथमपुर के इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लाया गया था। यहां 7 जुलाई की शुरूआत से जहरीले कचरे को जलाना शुरू किया गया था। फैक्ट्री के 337 टन जहरीले कचरे के साथ 19 टन की जहरीली मिट्टी और 2.2 टन पैकेजिंग समेत कुल 358 टन की खेप को अलग-अलग चरणों में जलाया गया। जिस प्लांट में कचरा जलाया गया वह तारपुरा गांव से एकदम सटा है।

जहरीले कचरे की राख से लोगों में भय

अब जब जहरीला कचरा प्लांट में जलाया जा चुका है। इसके अब तारापुर गांव के स्थानीय लोग अब इसकी राख को लेकर भयभीत हैं। ग्रामीण लोगों का कहना है कि इस जहरीली राख का निपटारा पीथमपुर के प्लांट के बजाए किसी ऐसे स्थान पर किया जाए जहां लोगों का आना जाना कम हो। लोगों को डर है कि एक्सीडेंट की स्थिति में जिस जगह पर राख को फेंका गया है वहां गड़बड़ होने पर आसपास की रहने वाली आबादी को नुकसान तो पहुंचेगा। साथ ही राख के उड़ने से हवा को भी नुकसान पहुंच सकता है।

गांव से सटे प्लांट के चलते लोगों में भय

बता दें कि धार जिले की पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में जहां जहरीले कचरे का निपटारा किया है। वह तारपुरा गांव से एकदम सटा हुआ है। वहीं, इस गांव की आबादी 20000 है। कुछ ग्रामीणों का घर तो प्लांट से महज आधा किमी की दूरी पर है। इसके चलते घबराए लोगों की सरकार से मांग है कि जनता की सुध लेते हुए इस जहरीले कचरे की राख को गांव से सटे प्लांट से उठाकर कहीं और ले जाया जाए।

क्यों घबराएं हुए हैं लोग

राजधानी भोपाल में 2-3 दिसंबर 1984 की देर रात यूनियन कार्बाइड कारखाने से अत्यधिक जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हुआ था। इस आपदा ने कम से कम 5,479 लोगों की जान ले ली थी। वहीं, हजारों लोग अपंग हो गए थे। भोपाल की गैस त्रासदी को दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक आपदाओं में गिना जाता है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस गैस ने हजारों लोगों की जान ले ली। इतना ही नहीं उस गैस का बुरा असर आज भी लोगों में देखा जा रहा है। उस जहरीले कचरे की राख कितनी घातक होगी।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Nov 01, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
Indore Borewell Ban:  बारिश कमी से बड़ा फैसला;  इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल,  मशीनें भी होंगी जब्त

Indore Borewell Ban: बारिश कमी से बड़ा फैसला; इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल, मशीनें भी होंगी जब्त

इंदौर कलेक्टर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर निजी बोरिंग पर रोक लगा दी है। अवैध खनन करने पर मशीनें जब्त होंगी और दो साल तक की जेल हो सकती है।b

Oct 27, 2026