Bhopal Lokayukta Catches AE, JE in Bribe Case

भोपाल में लोकायुक्त का छापा, बिजली मीटर के लिए 15 हजार लेते AE और JE पकड़े गए

भोपाल में लोकायुक्त ने बिजली मीटर लगाने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते एई राजेंद्र वरवड़े और जेई अमित कुमार उपाध्याय को पकड़ा।

By : संजय चतुर्वेदी
भोपाल में लोकायुक्त का छापा, बिजली मीटर के लिए 15 हजार लेते AE और JE पकड़े गए

Bhopal news

भोपाल। राजधानी में लोकायुक्त ने बुधवार की शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत मंडल कार्यालय छोला में पदस्थ सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में एई राजेंद्र वरवड़े और जेई अमित कुमार उपाध्याय को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

आरोपियों ने बिजली मीटर लगाने के एवज में घूस मांगी थी। शिकायतकर्ता तारिक सिद्दीकी के अनुसार अपने मकान में किरायेदार रखने के लिए नया बिजली मीटर लगवाना चाहता था। इसके लिए वह छोला स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचा था। आरोप है कि अधिकारियों ने मकान से जुड़े पुराने मामले का हवाला देते हुए चालान बनाने की बात कही और इस कार्रवाई से बचाने तथा मीटर लगवाने के बदले 20 हजार की रिश्वत की मांग की। 

शिकायतकर्ता तारिक का कहना था कि वह रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। इसकी शिकायत उसने 7 सितंबर को लोकायुक्त भोपाल में शिकायत की। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद आरोप सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने बुधवार को कार्रवाई की। इस दौरान दोनों अधिकारियों को 15 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई में निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

आरोपी ने पूछा आप कौन, अंदर कैसे आए?

छोला स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में बुधवार को जब लोकायुक्त की टीम पहुंची, और वहां पदस्थ जूनियर इंजीनियर अमित कुमार उपाध्याय और एई राजेन्द्र वरवड़े को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। लोकायुक्त की टीम जब दफ्तर में पहुंची, तो जूनियर इंजीनियर ने अफसरी दिखाते हुए पूछा कि आप कौन, अंदर कैसे आए? जिस पर जवाब मिला कि मैं लोकायुक्त डीएसपी और ये मेरी टीम। ये जवाब सुनते ही दफ्तर में सन्नाटा पसर गया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026