टॉय ट्रेन बनकर रह गई भोपाल मेट्रो, महीने में करोड़ों खर्च के बाद नहीं मिल रहे यात्री

टॉय ट्रेन बनकर रह गई भोपाल मेट्रो, महीने में करोड़ों खर्च के बाद नहीं मिल रहे यात्री

भोपाल के सुभाष नगर डिपो से एम्स तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। हालांकि महीने में संचालन में 2.4 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी यात्री नहीं मिल रहे हैं।

By : स्वदेश डेस्क
टॉय ट्रेन बनकर रह गई भोपाल मेट्रो, महीने में करोड़ों खर्च के बाद नहीं मिल रहे यात्री

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब एक महीने पहले जोर- शोर और दावों के साथ शुरू हुई भोपाल मेट्रो अपने शुरूआती जोश को खोती नजर आ रही है। सुभाष नगर से एम्स तक करीबन 6. 5 किमी रन करने वाली भोपाल मेट्रो, अब कमर्शियल पैसेंजर ट्रेन की बजाय टॉय ट्रेन बनकर रह गई है। शनिवार- रविवार या अवकाश के दिन केवल वही लोग आ रहे हैं, जिनको मेट्रो ट्रेन देखना हो। दूसरी ओर नियमित रूप से आवाजाही करने वाले यात्री भी अब इसके उपयोग से परहेज कर रहे हैं। क्योंकि यह उनके लिए किसी भी स्तर पर उपयोगी नहीं है।

बता दें कि भोपाल मेट्रो का उद्घाटन पिछले 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने किया था। इसके अगले दिन यानी, 21 दिसंबर से कमर्शियल रन शुरू किया गया। इस दिन से आम लोग मेट्रो में सफर करने लगे। मेट्रो ट्रेन के चलते हुए मगंलवार को 30 दिन बीत गए, अब यात्री घट गए।

एक चौथाई से कम हुए यात्री

शुरुआत में जिस संख्या में मेट्रो को यात्री मिले, वह अब एक चौथाई भी नहीं रही। पहले दिन 21 दिसंबर को यात्री संख्या सबसे ज्यादा 6568 थी, जबकि 20 जनवरी की शाम तक मेट्रो में औसतन 1290 यात्री ही मिले है। आलाम ये रहा कि 8 जनवरी को मेट्रो में केवल 396 यात्री मिले। देखा जाए, तो 5 जनवरी से 9 जनवरी तक रोज 400 से 700 यात्री ही मिल पाएं।

8 लाख रुपए प्रतिदिन का संचालन खर्चा

जानकारी के अनुसार भोपाल में मेट्रो के संचालन पर रोज 8 लाख रुपए हो रहा है। 21 दिसंबर से 20 जनवरी मेट्रो पर संचालन पर करीबन 2.5 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं, लेकिन उस हिसाब से यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। यात्री कम होने से मेट्रो प्रबंधन ने ट्रेन के फेरे भी कम कर दिए हैं। पहले दिन जहां दोनों दिशाओं में 17 फेरे चल रहे थे, वही अब दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक कुल 13 ट्रिप कर दिया गया है। प्रत्येक ट्रेन के संचालन में 75 मिनट का अंतराल कर दिया गया है। इससे यात्री भी घटकर औसतन रोज 1 हजार के आसपास रह गए। इससे आय घटकर 39 हजार रुपए रह गई है। इनमें से सर्वाधिक टिकट एम्स से सुभाष नगर डिपो तक सीधी सफर करने वाले यात्रियों की है।

यात्रियों के आवागमन आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन अन्य स्टेशनों की तुलना में अधिक दर्ज किया गया है।

क्या बोले एमपी मेट्रो रेल डीजीएम

एमपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन के डीजीएम सोशल अरविंद सोनी ने बताया कि मेट्रो का संचालन सफलतापूर्वक जारी है। ये सही है कि यात्री संख्या कुछ कम हो गई है, लेकिन आने वाले समय में जोकि धीरे-धीरे बढ़ेगी। खासकर शनिवार-रविवार या अन्य अवकाश के दिन भोपाल के रहवासी मेट्रो का आनंद ले रहे हैं। फिलहाल मेट्रो में यात्री संख्या बढ़ाने के लिए कोई डिस्काउंट योजना नहीं है।

संबंधित सामग्री

Bhopal Metro Big Discount: भोपाल मेट्रो में 11 अक्टूबर से 35 फीसदी तक की छूट, ग्रुप टिकट भी होगा आसान

Bhopal Metro Big Discount: भोपाल मेट्रो में 11 अक्टूबर से 35 फीसदी तक की छूट, ग्रुप टिकट भी होगा आसान

भोपाल मेट्रो में त्योहार पर यात्रियों को 25 से 35 फीसदी तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। ई वॉलेट रिचार्ज पर 8 से 15 फीसदी बोनस भी जारी है।

Oct 09, 2026
MP में आम आदमी को झटका! बस किराया बढ़ा; सामान्य बसों का न्यूनतम किराया अब 10 रुपये, नई दरें लागू

MP में आम आदमी को झटका! बस किराया बढ़ा; सामान्य बसों का न्यूनतम किराया अब 10 रुपये, नई दरें लागू

मध्य प्रदेश में बस यात्रियों के लिए नई किराया दरें लागू हो गई हैं। सामान्य बस का न्यूनतम किराया 10 रुपये तय किया गया है, जबकि डीलक्स और सुपर लग्जरी बसों के किराए में भी बढ़ोतरी हुई है।

Aug 05, 2026
भोपाल मेट्रो में नई व्यवस्था; सफर अब होगा आसान, हर 15 मिनट में मिलेगी अगली ट्रेन

भोपाल मेट्रो में नई व्यवस्था; सफर अब होगा आसान, हर 15 मिनट में मिलेगी अगली ट्रेन

भोपाल मेट्रो शनिवार के दिन से नई समय सारिणी के साथ दोनों ट्रेक पर नियमित परिचानल शुरू करेगी। अब यात्रियों को हर 15 मिनट में ट्रेन में मिलेगी। इससे इंतजार का समय घटेगा।

Jul 24, 2026
भोपाल में चलती मेट्रो बनी क्लासरूम, CLAT ऑन व्हील्स में छात्रों ने सीखी करियर की बारीकियां

भोपाल में चलती मेट्रो बनी क्लासरूम, CLAT ऑन व्हील्स में छात्रों ने सीखी करियर की बारीकियां

भोपाल मेट्रो में ‘CLAT ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के तहत छात्रों के लिए चलती ट्रेन को ज्ञान की पाठशाला बनाया गया। क्विज और करियर गाइडेंस से करीब 100 विद्यार्थियों ने सीखने का अनोखा अनुभव लिया।

Jun 28, 2026
यात्रीगण ध्यान दें! भोपाल में 2 दिन नहीं चलेगी मेट्रो, CMRS निरीक्षण के लिए सेवाएं रहेंगी बंद

यात्रीगण ध्यान दें! भोपाल में 2 दिन नहीं चलेगी मेट्रो, CMRS निरीक्षण के लिए सेवाएं रहेंगी बंद

भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन पर 24 और 25 जून को यात्री सेवाएं बंद रहेंगी। सीएमआरएस द्वारा सिग्नलिंग सिस्टम का निरीक्षण और तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। 26 जून से सेवाएं फिर सामान्य रूप से शुरू होंगी।

Jun 22, 2026