bhopal metro Timetable Update

भोपाल मेट्रो में नई व्यवस्था; सफर अब होगा आसान, हर 15 मिनट में मिलेगी अगली ट्रेन

भोपाल मेट्रो शनिवार के दिन से नई समय सारिणी के साथ दोनों ट्रेक पर नियमित परिचानल शुरू करेगी। अब यात्रियों को हर 15 मिनट में ट्रेन में मिलेगी। इससे इंतजार का समय घटेगा।

भोपाल मेट्रो में नई व्यवस्था; सफर अब होगा आसान, हर 15 मिनट में मिलेगी अगली ट्रेन

Bhopal Metro News

व्यंकट विजय, भोपाल। राजधानी भोपाल की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मेट्रो अब शनिवार से रफ्तार पकड़ेगी। इसके साथ ही नई समय- सारिणी लागू की जाएगी। इसके अनुसार मेट्रो 50 ट्रिप लगाएगी। यह सफलता मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त से दूसरे ट्रैक पर लगी सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक दोनों ट्रैक पर सिग्नलिंग प्रणाली को स्वीकृति मिलने के कारण हुई है।  

दरअसल, शनिवार से राजधानीवासियों को अब मेट्रो ट्रेन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। सुभाष नगर से एम्स दोनों दिशाओं में यात्रियों को पीक आवर्स में हर 15 मिनट और अन्य समय में केवल 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध रहेगी। 

मेट्रो कंपनी ने सीएमडी डॉ चैतन्य कृष्णा के अनुसार नई सुविधा से मेट्रो सेवाएं अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध होंगी। यह व्यवस्था भोपाल मेट्रो के परिचालन को विश्वस्तरीय तकनीक के अनुरूप और अधिक सक्षम बनाएगी।

विवरण सुभाष नगर से एम्स एम्स से सुभाष नगर
पहली मेट्रो सुबह 09:00 बजे सुबह 09:30 बजे
अंतिम मेट्रो शाम 6:30 बजे शाम 7:00 बजे
पीक आवर्स सुबह 09:00 से 10:30 बजे शाम 5:30 से 7:00 बजे

नोट: सेवा हर 15 मिनट में मेट्रो, अन्य समय हर 30 मिनट में मेट्रो। प्रतिदिन कुल 50 ट्रिप।

कब से शुरू हुई थी मेट्रो सेवा

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो सेवा की शुरूआत 21 दिसंबर 2025 के दिन हुई थी। शुरूआत सुभाष नगर से एम्स के बीच बने पहले प्रायोरिटी कॉरिडोर (ऑरेंज लाइन) के साथ हुई थी। प्रदेश मुखिया डॉ मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर 7 किमी लंबे मेट्रो रूट की शुरूआत की थी। इसके अलावा ब्लू लाइन का काम तेजी से चल रहा है। इसका भदभदा से रत्नागिरी तक चलने वाला है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026