भोपाल में न्यू ईयर 2026 का जश्न, होटल-रिसॉर्ट्स में खास आयोजन

भोपाल में न्यू ईयर 2026 का जश्न, होटल-रिसॉर्ट्स में खास आयोजन

भोपाल में न्यू ईयर 2026 के स्वागत के लिए होटल और रिसॉर्ट्स में डीजे नाइट, लाइव म्यूजिक और फूड फेस्ट होंगे।

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल में न्यू ईयर 2026 का जश्न, होटल-रिसॉर्ट्स में खास आयोजन

भोपालः नए साल के स्वागत को यादगार बनाने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन निगम और शहर के निजी होटल और रिसॉर्ट्स में खास तैयारियां की गई हैं। राजधानी सहित प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 31 दिसंबर की रात को भव्य न्यू ईयर सेलिब्रेशन का आयोजन होगा, जहां लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट, डांस फ्लोर, आकर्षक लाइटिंग और स्वादिष्ट व्यंजन मेहमानों को खास अनुभव देंगे।

पर्यटन निगम के होटल पलाश रेसिडेंसी, द क्राउन ऑफ भोपाल, रूफटॉप रेस्टोरेंट, विंड एंड वेव्स, केरवा रिसॉर्ट और शान-ए-भोपाल रेल कोच रेस्टोरेंट में न्यू ईयर ईव पर विशेष कार्यक्रम होंगे। इसमें देर रात तक संगीत, मनोरंजन और फूड फेस्ट का माहौल रहेगा।

रूफटॉप में की गई है खास व्यवस्था

इसी तरह होटल पलाश रेसिडेंसी के मैनेजर विपिन कटारे ने बताया कि न्यू ईयर पर 40 फीट का डांस फ्लोर, लाइव बैंड और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। लाइव बैंड परफॉर्मेंस के बीच मुंबई से आए कलाकारों की प्रस्तुति और आकर्षक रेड-एंड-ब्लैक थीम पार्टी को खास बनाएगी। वहीं, 1909 ‘द क्राउन ऑफ भोपाल’ में रूफटॉप पर लाइव डीजे और म्यूजिकल नाइट होगा, जहां डिनर की भी व्यवस्था रहेगी।

पर्यटन निगम के होटल्स में अनलिमिटेड व्यंजन

पर्यटन निगम के होटल्स में न्यू ईयर ईव पर वेज और नॉन-वेज दोनों तरह के अनलिमिटेड व्यंजन परोसे जाएंगे। यहां वेलकम ड्रिंक्स, स्नैक्स, डेजर्ट और फायरवक्र्स समेत आधी रात को आतिशबाजी के साथ 2026 का स्वागत होगा।

केरवा रिसॉर्ट के मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि रिसॉर्ट में प्राकृतिक वातावरण के बीच लाइव म्यूजिक के साथ न्यू ईयर मनाने की व्यवस्था की गई है। यहां मेहमान अपनी पसंद के व्यंजन ‘आला कार्ट’ मेन्यू से चुन सकेंगे। विंड एंड वेव्स और शान-ए-भोपाल रेल कोच रेस्टोरेंट में भी लाइव म्यूजिक के साथ विशेष डिनर रहेगा। होटल अशोका लेक व्यू एवं वहीं शान-ए-भोपाल रेल कोच रेस्टोरेंट के मैनेजर दिनेश शूरी ने कहा कि यहां लाइव म्यूजिक और खास डिनर के साथ मेहमानों का स्वागत होगा।

संबंधित सामग्री

रायसेन किले पर बाघ की मौजूदगी से हड़कंप, पर्यटकों की एंट्री पर रोक

रायसेन किले पर बाघ की मौजूदगी से हड़कंप, पर्यटकों की एंट्री पर रोक

रायसेन किले की पहाड़ी पर बाघ की मौजूदगी के बाद वन विभाग ने पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी है। कैमरा ट्रैप में मूवमेंट रिकॉर्ड हुआ और सुरक्षा के लिए इलाके में कड़ी निगरानी बढ़ा दी गई है।<br/>

Jun 11, 2026
स्वदेश की मुहिम को फ्रांस की छायाकार ने सराहा

स्वदेश की मुहिम को फ्रांस की छायाकार ने सराहा

फ्रांस की छायाकार लिलियन क्लेमेंट ने उमरिया में ट्रेनों के ठहराव की स्वदेश मुहिम का समर्थन किया। बांधवगढ़ की हरियाली और शेरों को बताया विश्वस्तरीय आकर्षण।

May 14, 2026
बरगी क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, कृषि क्षेत्र की कंपनी चला रही थी पर्यटन विभाग का सिस्टम

बरगी क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, कृषि क्षेत्र की कंपनी चला रही थी पर्यटन विभाग का सिस्टम

बरगी क्रूज हादसे की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कृषि क्षेत्र में काम करने वाली आउटसोर्स कंपनी को पर्यटन विभाग में क्रूज कर्मचारियों की जिम्मेदारी दी गई थी।

May 10, 2026
बरगी बांध हादसा: 30 मिनट में सैर बनी मौत, आंधी के एक झोंके ने पलटा क्रूज

बरगी बांध हादसा: 30 मिनट में सैर बनी मौत, आंधी के एक झोंके ने पलटा क्रूज

जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज हादसे की पूरी कहानी सामने आई। 30 मिनट में सैर मातम में बदली, 4 की मौत, कई लापता। जानें हादसे के पीछे के असली कारण।

Apr 30, 2026
भोपाल से ओरछा-चंदेरी जाना हुआ आसान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की हेली पर्यटन सेवा

भोपाल से ओरछा-चंदेरी जाना हुआ आसान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की हेली पर्यटन सेवा

मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव ने पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा शुरू। भोपाल से ओरछा और चंदेरी के लिए सस्ती हवाई यात्रा, किराया 6500 तक तय। पर्यटन और धार्मिक यात्रा को बढ़ावा।

Apr 19, 2026