Tiger in Raisen Fort Entry Banned

रायसेन किले पर बाघ की मौजूदगी से हड़कंप, पर्यटकों की एंट्री पर रोक

रायसेन किले की पहाड़ी पर बाघ की मौजूदगी के बाद वन विभाग ने पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी है। कैमरा ट्रैप में मूवमेंट रिकॉर्ड हुआ और सुरक्षा के लिए इलाके में कड़ी निगरानी बढ़ा दी गई है।<br/>

रायसेन किले पर बाघ की मौजूदगी से हड़कंप, पर्यटकों की एंट्री पर रोक

Raisen News

भोपाल। राजधानी से लगे ऐतिहासिक रायसेन जिले के किले की पहाड़ी पर बाघ ने डेरा जमा रखा है। इसके कारण पर्यटकों की आवाजाही बंद करा दी गई है। किले के नीचे प्रवेश द्वार पर वनविभाग के हथियारों से लैंस कर्मचारी लोगों को उपर जाने नहीं दे रहे हैं। 

वनविभाग के अनुसार यह बाघ पिछले करीब 15 दिनों से किले के आसपास ही है। इसकी जानकारी 15 दिन पहले वन्यजीव की इस मौजूदगी के बाद वन विभाग ने ऐहतियात के तौर पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए किले के कुछ हिस्सों में आवाजाही को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।

मॉर्निंग वॉकर्स को दिखे थे पगमार्क

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब सुबह की सैर पर निकले कुछ लोगों को पहाड़ी पर बाघ के ताजा फुटमार्क दिखाई दिए। इसके बाद वन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी। किले के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए कैमरा ट्रैप में इस बड़े कैट की तस्वीरें और मूवमेंट लगातार रिकॉर्ड हो रही हैं। 

सोमेश्वर धाम मंदिर के पास बनाया ठिकाना

वन अधिकारियों के मुताबिक, बाघ ने किले के भीतर स्थित ऐतिहासिक सोमेश्वर धाम मंदिर के पास एक पानी के कुंड के आसपास अपना ठिकाना बना लिया है। उसे कई बार वहां पानी पीते और छांव में आराम करते हुए कैमरे में देखा गया है।

रायसेन की जिला वन अधिकारी प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को काफी कड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा, इलाके में कैमरा ट्रैप बढ़ा दिए गए हैं और पर्यटकों की एंट्री को सीमित किया गया है। हमने मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं और चेतावनी के बैनर भी पोस्ट किए हैं। संवेदनशील रास्तों पर फॉरेस्ट गार्ड्स को तैनात किया है, ताकि कोई भी पर्यटक खतरे वाले क्षेत्र में न जा सके।

पर्यटकों के लिए वन विभाग की गाइडलाइन

प्रवेश पर आंशिक रोक- मुख्य द्वार और सोमेश्वर धाम मंदिर की ओर जाने वाले संवेदनशील रास्तों को बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया है। चेतावनी बोर्ड -किले की चढ़ाई और रास्तों पर जगह-जगह चेतावनी पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर बाघ की मौजूदगी का जिक्र है। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती - वन विभाग के जवान तैनात किए हैं, जो पर्यटकों को तय दायरे से आगे जाने से रोक रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026