30,000 Health Workers Protest in Bhopal

भोपाल में 30 हजार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल: जेपी अस्पताल में नारेबाजी

भोपाल के जेपी अस्पताल में 30 हजार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन। नियमितीकरण समेत 9 मांगों को लेकर नारेबाजी, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका।

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल में 30 हजार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल: जेपी अस्पताल में नारेबाजी

भोपाल के जेपी अस्पताल में सुबह से ही हाथों में बैनर, माथे पर काली पट्टी बांधे प्रदेशभर से आए आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर डटे हुए हैं। कर्मचारियों का साफ कहना है आज नहीं तो कब? हमें नियमित किया जाए। पूरे प्रदेश में करीब 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं और इनकी हड़ताल का असर अब अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर दिखने लगा है।

जेपी अस्पताल बना आंदोलन का केंद्र

JP Hospital परिसर में सुबह से ही भीड़ बढ़ती रही। महिला कर्मचारी जमीन पर बैठकर विरोध जताती नजर आईं। अलग-अलग जिलों से आए कर्मचारी अपनी-अपनी शाखा के बैनर लेकर पहुंचे हैं। यह प्रदर्शन Madhya Pradesh Samvida Outsource Swasthya Karmachari Sangh के आह्वान पर किया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा।

height=548

सीएम हाउस तक ‘न्याय यात्रा’ की तैयारी

प्रदर्शनकारी थोड़ी देर में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय से सीएम हाउस तक ‘न्याय यात्रा’ निकालने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी आवाज सीधे मुख्यमंत्री Mohan Yadav तक पहुंचेगी। हालांकि पुलिस ने एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में भारी बल तैनात कर दिया है। गेट पर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। पुलिस का इरादा साफ है कर्मचारियों को परिसर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।

कई संगठन साथ, भीड़ बढ़ती जा रही

प्रदर्शन में एड्स कंट्रोल एम्पलाइज यूनियन, संयुक्त डेंगू मलेरिया कर्मचारी संघ, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ, संविदा आउटलेट स्वास्थ्य कर्मचारी संघ और नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन भी शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कौरव ने कहा कि 2 फरवरी से विरोध जारी है।उन्होंने कहा पहले काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध किया, लेकिन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, इसलिए अब राजधानी में जोरदार प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें न्याय यात्रा की अनुमति मिली है, जबकि पुलिस इसे लेकर सख्त रुख में दिख रही है , हालात थोड़े तनावपूर्ण भी लग रहे हैं।

ट्रेन-बसों से रात में ही पहुंचे कर्मचारी

संघ के मुताबिक कई कर्मचारी मंगलवार रात को ही बस, ट्रेन और किराए के वाहनों से भोपाल के लिए निकल पड़े थे। दोपहर तक और भी जत्थे पहुंचने की उम्मीद है। कई कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर इस आंदोलन में हिस्सा लिया है। उनका कहना है कि अगर आज भी मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी हड़ताल तेज की जाएगी।

height=548

30 हजार कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

Madhya Pradesh के जिला अस्पतालों, सिविल हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, संजीवनी क्लिनिक और पोषण पुनर्वास केंद्रों में ये कर्मचारी तैनात हैं। रिपोर्टिंग, सफाई, सुरक्षा, कुपोषित बच्चों की देखभाल जैसे कामों में इनकी अहम भूमिका रहती है। ऐसे में यदि हड़ताल लंबी खिंचती है तो मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

संबंधित सामग्री

Diwali Festival preparation: दीवाली पर भोपाल के अस्पतालों में अलर्ट मोड, पटाखों से झुलसने वालों के लिए तैयारी

Diwali Festival preparation: दीवाली पर भोपाल के अस्पतालों में अलर्ट मोड, पटाखों से झुलसने वालों के लिए तैयारी

दीवाली पर पटाखों से होने वाले हादसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भोपाल के अस्पतालों में डॉक्टरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Oct 28, 2026
MP TET Protest: टीईटी के खिलाफ शिक्षकों का हल्ला बोल, सबसे बड़ा आंदोलन आज

MP TET Protest: टीईटी के खिलाफ शिक्षकों का हल्ला बोल, सबसे बड़ा आंदोलन आज

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर के हज़ारों शिक्षक TET की...

Sep 27, 2026
पुरानी पेंशन पर आर-पार की तैयारी, बिजली कर्मचारियों का आंदोलन अब पूरे छत्तीसगढ़ में होगा तेज

पुरानी पेंशन पर आर-पार की तैयारी, बिजली कर्मचारियों का आंदोलन अब पूरे छत्तीसगढ़ में होगा तेज

छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन, नियमितीकरण और पदोन्नति समेत कई मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। 1 जुलाई से रायपुर सहित प्रदेशभर में प्रदर्शन और ज्ञापन अभियान शुरू होगा।

Jun 30, 2026
भोपाल में होटल विवाद के बाद तनाव, सड़क पर उतरे लोग; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

भोपाल में होटल विवाद के बाद तनाव, सड़क पर उतरे लोग; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

भोपाल में होटल में मिले युवक-युवती के मामले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के आरोपों के बाद प्रदर्शन भड़के, पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी।

May 13, 2026
भोपाल में लेंसकार्ट शोरूम पर प्रदर्शन, तिलक-कलावा विवाद पर हिंदू संगठनों ने कर्मचारियों को तिलक लगाया

भोपाल में लेंसकार्ट शोरूम पर प्रदर्शन, तिलक-कलावा विवाद पर हिंदू संगठनों ने कर्मचारियों को तिलक लगाया

भोपाल में लेंसकार्ट शोरूम के बाहर तिलक-कलावा विवाद पर विरोध प्रदर्शन। हिंदू संगठनों ने बहिष्कार की चेतावनी दी, कंपनी ने सभी धर्मों के सम्मान की बात कही।

Apr 21, 2026