त्योहार और विंटर वेकेशन में रेलवे की बड़ी सौगात, रीवा–मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन

त्योहार और विंटर वेकेशन में रेलवे की बड़ी सौगात, रीवा–मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन

आने वाले त्योहार और विंटर वेकेशन में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

By : स्वदेश डेस्क
त्योहार और विंटर वेकेशन में रेलवे की बड़ी सौगात, रीवा–मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन

भोपालः देश में ट्रेन से करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। त्योहार सीजन में इनकी संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रीवा और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) के बीच दो-दो ट्रिप स्लेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें इटारसी से होकर गुजरेंगी। इसके चलते नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

दो-दो ट्रिप में चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रीवा से सीएसएमटी के बीच 02-02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन रीवा से 01 और 08 जनवरी 2026 (गुरुवार) को रवाना होगी। वहीं, मुंबई सीएसएमटी से 02 और 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रीवा के लिए संचालित की जाएगी।

ट्रेन का समय-सारिणी

गाड़ी संख्या 02187 (रीवा–सीएसएमटी स्पेशल) 01 जनवरी 2026 और 08 जनवरी को रीवा से दोपहर 03 बजकर 50 मिनट में रवाना होगी। वह रात 11 बजकर 20 मिनट पर इटारसी पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजकर 20 मिनट में मुंबई(सीएसएमटी)पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 02188 (सीएसएमटी–रीवा स्पेशल) ट्रेन 02 जनवरी 2026 और 09 जनवरी शुक्रवार को मुंबई से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी। फिर रात 01 बजकर 15 मिनट पर इटारसी होते हुए सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर रीवा पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज स्टेशन

रीवा से मुंबई के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में आते जाते प्रमुख स्टेशनों में रीवा से बढ़ते हुए सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक, कल्याण और दादर स्टेशनों पर रुकेगी।

स्पेशल ट्रेन में कोच स्ट्रक्चर

रीवा-मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए गए हैं। इनमें फर्स्ट क्लास एसी के एक कोच, वहीं, सेकंड क्लास एसी के एक कोच, थर्ड एसी के 4 कोच और स्लीपर क्लास के 12 डिब्बे, सेकंड क्लास के 4 डिब्बे के अलावा द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन के दो कोच लगाए गए हैं।

सफर करने वाले यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि इस स्पेशल ट्रेन से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

Madhya Pradesh School Holiday: मध्य प्रदेश में नवंबर में दीपावली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर) और गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे। रविवार और शनिवार की छुट्टियों समेत पूरी लिस्ट देखें।

Nov 02, 2026
वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026