Brijlal Slams Kharge Over Diwali Eid Remark

Politics News:दीवाली की ईद से तुलना पर खरगे पर भड़के बृजलाल, बोले- 'तुष्टीकरण की राजनीति में इतना मत गिरिए'

दीवाली की तुलना ईद से करने पर भाजपा सांसद बृजलाल ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया। रजाकारों और इंडियन मुजाहिदीन पर चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए।

By : संजय चतुर्वेदी
Politics News:दीवाली की ईद से तुलना पर खरगे पर भड़के बृजलाल, बोले- 'तुष्टीकरण की राजनीति में इतना मत गिरिए'

politcal Clash over kharge Diwali Statement

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दीवाली और ईद की तुलना वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। भाजपा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने इस पर खरगे और कांग्रेस को जमकर घेरा। लखनऊ से जारी बयान में उन्होंने कहा कि दीवाली हिंदुओं की आस्था और सनातन परंपरा का महापर्व है। ईद से इसकी तुलना करके खरगे ने सनातनियों का अपमान किया है। बृजलाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूरी राजनीति ही तुष्टीकरण पर टिकी है।

खरगे के परिवार की 1948 की घटना याद दिलाई

बृजलाल ने खरगे के परिवार से जुड़ी 1948 की घटना का जिक्र करते हुए तंज कसा। उनके मुताबिक कर्नाटक के वरवट्टी गांव में निजाम के रजाकारों ने खरगे का घर जला दिया था। बृजलाल का दावा है कि इस हमले में खरगे की मां, बहन और परिवार के कई सदस्य मारे गए। खरगे के पिता मपन्ना खरगे किसी तरह उन्हें बचाकर गांव से बाहर ले गए थे। इसी का हवाला देकर बृजलाल ने सवाल दागा कि क्या खरगे राहुल गांधी और सोनिया गांधी की नाराजगी के डर से मुस्लिम रजाकारों का नाम नहीं लेते।

आतंकी संगठन पर चुप्पी को लेकर भी सवाल

पूर्व डीजीपी यहीं नहीं रुके। उन्होंने इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक रियाज और इकबाल भटकल का नाम लेते हुए कहा कि इस संगठन के पाकिस्तान की आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा से रिश्ते हैं। बृजलाल के अनुसार ये आतंकी खरगे के गृह राज्य कर्नाटक से ही हैं, फिर भी खरगे इन मामलों पर कुछ नहीं बोलते।

बृजलाल ने यह भी कहा कि इस आतंकी संगठन का नाम देश में कई धमाकों में आया, जिनमें 1000 से ज्यादा भारतीयों की जान गई। उन्होंने याद दिलाया कि यासीन भटकल को एक मामले में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी हिंदू आस्था की तुलना करने में देर नहीं लगाती, वह आतंकियों और रजाकारों पर जुबान क्यों सिल लेती है।

संबंधित सामग्री

President Bodyguard Firing Case: सिर में लगी गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक ने वीडियो में बताया हमलावर का नाम

President Bodyguard Firing Case: सिर में लगी गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक ने वीडियो में बताया हमलावर का नाम

बागपत में दीवाली की रात राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ तोमर को सिर में गोली मार दी गई थी। अब अस्पताल से विडियो जारी कर उन्होंने गांव के धीरज का नाम लिया और खुद की वर्तमान की स्थिति बताई।

Nov 11, 2026
Haryana BJP SIR Drive: कोई पात्र वोटर न छूटे, हरियाणा में SIR पर भाजपा का घर घर अभियान, सैनी ने की बैठक

Haryana BJP SIR Drive: कोई पात्र वोटर न छूटे, हरियाणा में SIR पर भाजपा का घर घर अभियान, सैनी ने की बैठक

हरियाणा में SIR के दौरान किसी पात्र वोटर का नाम न छूटे, इसके लिए भाजपा प्रदेशभर में घर घर अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री सैनी और अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बूथ स्तर तक रणनीति तय की।

Nov 11, 2026
Dindori News: डिंडौरी में गांव वाले ने रसगुल्ला बताकर दिया सुअर मार बम, मुंह में फटा, युवक की मौत

Dindori News: डिंडौरी में गांव वाले ने रसगुल्ला बताकर दिया सुअर मार बम, मुंह में फटा, युवक की मौत

डिंडौरी के पड़रिया छांटा में गांव के ही शख्स ने रसगुल्ला बताकर युवक को सुअर मार बम दे दिया। मुंह में फटने से राजेंद्र की मौत हो गई। आरोपित पर केस दर्ज है।

Nov 11, 2026
Breaking News: कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू

Breaking News: कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू

Kulgam attack, CRPF jawans injured, Akhran Kulgam, Jammu Kashmir terror attack, CRPF patrol party, Kulgam counter operation, swadesh news, latest hindi news, News in hindi

Nov 11, 2026