BRICS Agriculture Meeting Indore India 2026

इंदौर में कल से BRICS कृषि सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल; शिवराज ने दी जानकारी

इंदौर में कल से BRICS कृषि सम्मेलन शुरू होगा। 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शिवराज सिंह चौहान ने छोटे किसानों पर फोकस की जानकारी दी।

इंदौर में कल से BRICS कृषि सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल; शिवराज ने दी जानकारी

BRICS in Indore 2026

इंदौर में कल से BRICS देशों का बड़ा कृषि सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और इसी क्रम में यह अहम बैठक मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित की जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आयोजन की पूरी रूपरेखा साझा की।

इस सम्मेलन में करीब 20 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिसमें सदस्य देशों के साथ-साथ साझेदार देश भी शामिल होंगे। पहली बार BRICS कृषि मंत्रियों की यह बैठक मंत्री स्तर पर हो रही है, जिसे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक और कृषि सहयोग मंच माना जा रहा है।

BRICS का बढ़ता वैश्विक महत्व

BRICS समूह की शुरुआत 2006 में हुई थी और आज यह 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के साथ दुनिया के सबसे प्रभावशाली वैश्विक समूहों में शामिल हो चुका है। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वैश्विक कृषि क्षेत्र में BRICS देशों की भूमिका बेहद अहम है, क्योंकि दुनिया की लगभग 42 प्रतिशत कृषि भूमि, 68 प्रतिशत कृषि जोत और करीब 42 प्रतिशत खाद्य उत्पादन इन्हीं देशों के पास है। भारत पहले भी 2012, 2016 और 2021 में BRICS की अध्यक्षता कर चुका है। 2016 में भारत ने BRICS कृषि अनुसंधान मंच जैसी पहल की शुरुआत की थी, जो आज भी सहयोग का बड़ा आधार मानी जाती है।

छोटे किसानों पर रहेगा खास फोकस

कृषि मंत्री ने कहा कि भारत की नीति का केंद्र छोटे और सीमांत किसान हैं। इस सम्मेलन में भी इन्हीं किसानों के हितों पर विशेष जोर रहेगा। बैठकों में खाद्य सुरक्षा, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि क्रेडिट, बाजार तक पहुंच और किसानों की आय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। सरकार का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि कृषि से जुड़ा रिसर्च और आधुनिक तकनीक सीधे छोटे किसानों तक पहुंचे, ताकि उनकी आय और आजीविका में सुधार हो सके।

चार प्रमुख विषयों पर चर्चा

इस बार BRICS कृषि कार्य समूह में चार मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है। इनमें खाद्य सुरक्षा और पोषण, कृषि व्यापार और सहयोग, जलवायु अनुकूलन के साथ सतत कृषि और कृषि व खाद्य प्रणालियों में नवाचार शामिल हैं। इसके अलावा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, पुनर्योजी कृषि और आधुनिक तकनीक को किसानों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जा रहा है। 12 जून को एक विशेष मंत्री स्तरीय संवाद भी आयोजित होगा, जिसका विषय “लघु किसानों, महिलाओं और युवाओं के माध्यम से भविष्य की खाद्य सुरक्षा” रखा गया है।

इंदौर में सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहल

सम्मेलन के दौरान 'BRICS वाटिका' भी विकसित की जाएगी। जहां सदस्य देशों के प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक वृक्षारोपण किया जाएगा। यह पर्यावरण संरक्षण और सहयोग का प्रतीक होगा। विदेशी प्रतिनिधियों को इंदौर और आसपास के ऐतिहासिक स्थलों जैसे राजवाड़ा, छप्पन दुकान और मांडू का भ्रमण भी कराया जाएगा, ताकि वे भारत की सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकें।

भारत को उम्मीद है कि यह सम्मेलन BRICS देशों के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा देगा और वैश्विक स्तर पर छोटे किसानों के हितों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026