मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, अधिसूचना जारी

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, अधिसूचना जारी

By : Swadesh Bhopal
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, अधिसूचना जारी

डिजिटली होगा विधानसभा सत्र, विधायकों को मिलेंगे टैबलेट

मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का नवम सत्र 16 फरवरी से प्रारंभ होकर 6 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद मप्र विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को सत्र की अधिसूचना जारी कर दी। यह 19 दिवसीय सत्र होगा, जिसमें कुल 12 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। इस बार विधानसभा सत्र डिजिटल रूप से आयोजित किए जाने की संभावना है, जिसके तहत विधायकों को टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

सूचनाओं की समय-सीमा

विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 फरवरी तक और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 फरवरी तक प्राप्त की जाएंगी। वहीं स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण और नियम 267-क के अंतर्गत सूचनाएं 10 फरवरी से कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक स्वीकार की जाएंगी.

19 दिवसीय बजट सत्र में कुल 12 बैठकें निर्धारित की गई हैं। 21, 22 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च को शनिवार-रविवार का अवकाश रहेगा। होली से पूर्व 2 मार्च को बैठक नहीं होगी और 3 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। होली के अगले दिन 4 मार्च को भी बैठक नहीं होगी।

4.40 लाख करोड़ का हो सकता है मप्र सरकार का बजट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अगले पांच वर्षों में राज्य के बजट को दोगुना करने की बात कही है। प्रति वर्ष सरकार का बजट तेजी से बढ़ रहा है. वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये का था, जबकि इस बार का बजट 4 लाख 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

Employee Job Scam: MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों लेने का आरोप, भृत्य के ठगने का तरीका चौंका देगा

Employee Job Scam: MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों लेने का आरोप, भृत्य के ठगने का तरीका चौंका देगा

मध्य प्रदेश विधानसभा में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले आरोपी भृत्य शुभम सोनी को विधानसभा सचिवालय ने निलंबित कर दिया। रकम देने वालों का कहना है कि डेढ़ साल बाद नौकरी नहीं मिली।

Oct 16, 2026
Employee Job Scam: MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों लेने का आरोप, स्पीकर के नाम से देता था भरोसा

Gen Z name New Name: 'जेन जी नहीं तरुण भारत कहिए'; विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने सुझाया नया शब्द

Gen Z name New Name: 'जेन जी नहीं तरुण भारत कहिए'; विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने सुझाया नया शब्द

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इंदौर में कहा कि नई पीढ़ी को जेन जी की जगह तरुण भारत कहा जाना चाहिए। उन्होंने स्टार्टअप का उदाहरण भी दिया।<br/><br/><br/>

Oct 05, 2026
MP विधानसभा बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत: नारेबाजी के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

MP विधानसभा बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत: नारेबाजी के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

Feb 16, 2026
विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

मप्र विधानसभा बजट सत्र में 3478 सवालों पर सरकार देगी जवाब, सत्र से पहले जीतू पटवारी ने तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग की

Feb 13, 2026