Chaitanya Kashyap now indore In charge minister

CM ने छोड़ा इंदौर का प्रभार; भोपाल संभाल रहे चैतन्य काश्यप होंगे प्रभारी, 2 साल 2 महीने में क्या-क्या हुआ?

मध्यप्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप को भोपाल और राजगढ़ के साथ इंदौर का भी प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर का प्रभार छोड़ा।

By : संजय चतुर्वेदी
CM ने छोड़ा इंदौर का प्रभार; भोपाल संभाल रहे चैतन्य काश्यप होंगे प्रभारी, 2 साल 2 महीने में क्या-क्या हुआ?

Indore In Charge Changed

भोपाल। मध्य प्रदेश की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर का प्रभार छोड़ दिया है। अब प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप होंगे। वह पहले ही राजधानी भोपाल के साथ राजगढ़ का प्रभार संभाल रहे हैं। इस तरह कश्यप प्रदेश के पहले ऐसे मंत्री बन गए हैं, जिनके पास तीन जिलों की जिम्मेदारी है।

बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। अब कश्यप इंदौर जिले में विकास कार्यों की समीक्षा, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रभारी मंत्री के रूप में वे जिले की विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की निगरानी भी करेंगे।

प्रभारी के तौर पर नहीं दे पा रहे थे समय

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राज्य की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर जिले के विकास कार्यों को महत्व देते हुए उनकी देखरेख कर रहे थे। हालांकि बतौर प्रभारी मंत्री के तौर पर वह समय नहीं दे पा रहे थे। यही बात कई स्थानीय नेताओं ने भी पार्टी में कई फोरम पर रखी थी।

प्रभार के जिलों में फेरबदल की शुरुआत

प्रभार के जिले में फेरबदल की इस शुरुआत से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ समय में बाकी जिलों में भी फेरबदल होगा। अभी कई मंत्रीयों को ऐसे दो-दो जिलों का प्रभार है, जिनके बीच की दूरी 400-500 किमी है। इसके अलावा मंत्रियों के गृह जिले से भी दूरी काफी है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली के नेताओं से मुलाकात हुई थी। तब भी इस पर बात हुई थी। पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि अगले बदलाव में चैतन्य कश्यप के पास से भोपाल जिले का प्रभार जा सकता है। अभी जगदीश देवड़ा के पास जबलपुर व तुलसी सिलावट के पास ग्वालियर जैसे बड़े जिले हैं। उज्जैन गौतम टेटवाल के पास है। इस समय 6 मंत्री ऐसे हैं जिनके पास 1-1 जिला है।

सीएम के 2 साल के प्रभार में क्या-क्या घटा

भागीरथपुरा में दूषित पानी से बीमारी, 210 से ज्यादा मरीज भर्ती। सीएम ने दो अफसर निलंबित करने और निगम आयुक्त को हटाने के निर्देश दिए।
जीतू पटवारी ने दूषित पानी, अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा, प्रभार छोड़ने पर भी टिप्पणी की।
सीएम की व्यस्तता के कारण इंदौर को पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था, स्थानीय नेताओं ने भी यह बात उठाई।
जीएडी ने 25 नवंबर को आदेश जारी कर चैतन्य कश्यप को इंदौर का प्रभारी मंत्री बनाया, अब उनके पास तीन जिले हैं।

संबंधित सामग्री

उमा भारती का सियासी बयान- 'मुझे टिकट देने की किसी की औकात नहीं', चुनाव लड़ने का फैसला भी मेरा

उमा भारती का सियासी बयान- 'मुझे टिकट देने की किसी की औकात नहीं', चुनाव लड़ने का फैसला भी मेरा

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने ग्वालियर में चुनाव लड़ने और टिकट मिलने के सवाल पर बेबाक बयान दिया

Nov 26, 2026
देशभर में चमका राजा भोज विमानतल, 15 लाख से अधिक यात्रियों वाले हवाई अड्डों में बना नंबर वन

देशभर में चमका राजा भोज विमानतल, 15 लाख से अधिक यात्रियों वाले हवाई अड्डों में बना नंबर वन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज विमानतल ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है

Nov 26, 2026
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में बड़ी चूक, 65 विद्यार्थियों को शून्य अंक

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में बड़ी चूक, 65 विद्यार्थियों को शून्य अंक

भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बीकॉम सेकंड ईयर के रिजल्ट में गड़बड़ी का मामला सामने आया है

Nov 26, 2026
CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की परीक्षा है।

Nov 26, 2026
Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। तनुश कोटियन का डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में अभिषेक और वैभव भी।

Nov 26, 2026