Chhattisgarh Civic election and Ahiwara Bypoll 26

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की परीक्षा है।

By : संजय चतुर्वेदी
CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

Chhattisgarh Politics civic Election

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 नगरीय निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे विष्णुदेव साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा के लिए यह सरकार के कामकाज की परीक्षा है, तो कांग्रेस के लिए वापसी का मौका।

17 निकायों में चुनाव, चार नगर निगमों पर नजर

दिसंबर में चार नगर निगम, पांच नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं। नगर निगमों में बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली शामिल हैं। नगर पालिकाओं में जामुल, सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर-चरचा और खैरागढ़ हैं। नगर पंचायतों में प्रेमनगर, मारो, कोंटा, नरहरपुर, भैरमगढ़, भोपालपट्टनम, तमनार और बड़ी करेली हैं। तमनार और बड़ी करेली नई नगर पंचायतें हैं, जहां पहली बार चुनाव होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को होना है। इसके बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होगी।

भाजपा के सामने स्थानीय मुद्दों की परीक्षा

भाजपा को सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना होगा। बिजली बिल, सड़क, पानी, रोजगार, महंगाई, धान खरीदी और सफाई जैसे मुद्दे चर्चा में रह सकते हैं। बीरगांव नगर निगम पार्टी के लिए खास चुनौती माना जा रहा है। टिकट बंटवारे के बाद बागियों को संभालना भी दोनों दलों के लिए आसान नहीं होगा। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी का कहना है कि जनता सरकार के कामकाज से खुश है और चुनाव में इस पर मुहर लगाएगी।

कांग्रेस को राजस्थान से उम्मीद

राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा पर उठे सवालों से छत्तीसगढ़ कांग्रेस उत्साहित है। पार्टी बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्या और बिजली जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का दावा है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है और जनता वोट से जवाब देगी। कांग्रेस को वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और मजबूत प्रत्याशी उतारना होगा।

अहिवारा उपचुनाव में सीट बचाने की चुनौती

दुर्ग जिले की अहिवारा सीट भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से खाली हुई है। वे 2008 और 2023 में यहां से विधायक चुने गए थे। नियम के मुताबिक 30 अप्रैल 2027 से पहले यहां उपचुनाव होना है। भाजपा के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस इसे मजबूती दिखाने का मौका मान रही है। विधानसभा चुनाव 2028 में होंगे। उससे पहले इन चुनावों के नतीजे दोनों दलों की ताकत का संकेत देंगे।

संबंधित सामग्री

उमा भारती का सियासी बयान- 'मुझे टिकट देने की किसी की औकात नहीं', चुनाव लड़ने का फैसला भी मेरा

उमा भारती का सियासी बयान- 'मुझे टिकट देने की किसी की औकात नहीं', चुनाव लड़ने का फैसला भी मेरा

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने ग्वालियर में चुनाव लड़ने और टिकट मिलने के सवाल पर बेबाक बयान दिया

Nov 26, 2026
Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। तनुश कोटियन का डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में अभिषेक और वैभव भी।

Nov 26, 2026
Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में 13 लाख के दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर में सरेंडर किया। सुकमा में हथियार और बीजापुर में 39.77 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

Nov 26, 2026
26/11 पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, वोट बैंक राजनीति और पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का आरोप

26/11 पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, वोट बैंक राजनीति और पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का आरोप

26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर वोट बैंक राजनीति का आरोप लगाया। नेताओं ने हमले के पीड़ितों और सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

Nov 26, 2026
दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

भिण्ड के दंदरौआ धाम में 30वें वार्षिक महोत्सव के दौरान कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य ने कहा कि सभी लोग संस्कारवान होंगे तभी सनातन बचेगा। उन्होंने भक्ति और संस्कारों पर जोर दिया।

Nov 26, 2026