Leopard Dies in Snare in Chanderi, Farmer Held

Chanderi Leopard Death: चंदेरी में फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत पर वन विभाग का एक्शन; खेत मालिक गिरफ्तार

चंदेरी वन परिक्षेत्र के निदानपुर गांव में खेत में फंदे में फंसे तेंदुए का शव मिला। डॉग स्क्वाड की मदद से जांच हुई और खेत मालिक को शिकार के आरोप में जेल भेजा गया।

By : स्वदेश डेस्क
Chanderi Leopard Death: चंदेरी में फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत पर वन विभाग का एक्शन;  खेत मालिक गिरफ्तार

Ashoknagar Chanderi Leopard Death in Trap

संजय श्रोत्रिय, चंदेरी। अशोकनगर चंदेरी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंहपुरताल बीट से सटे निदानपुर गांव में सोमवार सुबह तेंदुआ के फंदे में फसने का मामला सामने आया जहां एक खेत में तेंदुए का शव बरामद किया गया। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत कमर में लोहे या तार का फंदा फंसने के कारण दम घुटने और गंभीर चोटों से होना सामने आ रही है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई आरोपी जेल भेजा गया

सोमवार सुबह करीब 7 बजे वन विभाग को मुखबिर से खेत में तेंदुआ मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने  कार्यवाही करते हुए मौका स्थल पर पहुंचकर शव को अपनी निगरानी में ले लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

घटनास्थल और आसपास के इलाके में सुराग तलाशने के लिए माधव टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वायड दल को मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे इलाके में सघन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया वन अमले ने उस खेत के मालिक की पहचान की जिसमें तेंदुआ मृत मिला था। आरोपी को हिरासत में लेकर जब  पूछताछ की गई तो शिकार के पुख्ता सबूत मिले। इसके बाद आरोपी को वन्यप्राणी शिकार के संगीन आरोपों में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा  में जेल भेज दिया ।

डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

मृत तेंदुए का परीक्षण करने और मौत के सटीक कारणों का दस्तावेजीकरण करने के लिए जिले के पशु चिकित्सा अधिकारियों की एक विशेष टीम  का गठन किया गया था। डॉक्टरों के इस पैनल ने मृत तेंदुए का विधिवत पोस्टमार्टम किया। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और विसरा के सैंपल जांच के लिए जबलपुर या सागर की फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे ताकि मौत की वैज्ञानिक पुष्टि हो सके।

तहसीलदार और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन विभाग के कार्यालय के पीछे रिक्त स्थान पर वन्यजीव का  अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्थानीय तहसीलदार, वरिष्ठ वन अधिकारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चंदेरी क्षेत्र में तेंदुओं पर मंडराता खतरा

चंदेरी का जंगली इलाका जैव विविधता से समृद्ध है। वन विभाग के अनुमान के मुताबिक चंदेरी वन क्षेत्र में दो दर्जन  से अधिक तेंदुए मौजूद हैं। मुख्य रूप से बूढ़ी चंदेरी, सिंहपुर ताल, कटी घाटी, मालन खो, प्राणपुर घाटी और किला कोठी जैसे पथरीले व जंगली रास्तों पर अक्सर तेंदुओं की सक्रिय गतिविधि देखी जाती है।लेकिन हाल के दिनों में यह क्षेत्र तेंदुओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा खेतों में फसलों को बचाने या अन्य जंगली जानवरों  का अवैध शिकार करने के लिए तार के घातक फंदे  लगाए जाते हैं। इन फंदों की चपेट में अक्सर बेकसूर तेंदुए आ जाते हैं। हालांकि पूर्व में कई बार वन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए फंदे में फंसे तेंदुओं का सुरक्षित रेस्क्यू भी किया है लेकिन इस बार निदानपुर की घटना में विभाग के पहुंचने से पहले ही इस शानदार वन्यजीव ने दम तोड़ दिया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026