छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा एक्शन, ED ने कोर्ट में पेश किया अंतिम चालान

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा एक्शन, ED ने कोर्ट में पेश किया अंतिम चालान

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित करोड़ों के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कोर्ट में 29800 पन्नों का अंतिम चालान पेश किया है।

By : स्वदेश डेस्क
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा एक्शन, ED ने कोर्ट में पेश किया अंतिम चालान

रायपुरः छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित शराब घोटाला मामले को लेकर अब कानूनी कार्रवाई एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। करोड़ों के आर्थिक घोटालों में शामिल इस घोटाले को लेकर ईडी ने कोर्ट में अंतिम चालान पेश कर दिया है। करीब 298000 पन्नों का चालान ईडी के वकील ने पेश किया है। यह चार्जशीट सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दाखिल की गई है। इसमें कुल 82 आरोपियों के नाम दर्ज किए हैं।

कोर्ट में अंतिम चार्जशीट दाखिल हो जाने के बाद अब इस बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में नियमित रूप से ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि इस घोटाले की जांच लंबे समय से चल रही थी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार 3 महीने में चालान पेश

करीब 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ईडी ने अपनी जांच को अंतिम रूप देते हुए यह डिटेल्ड चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। इतने बड़ा पैमाने पर दाखिल चालान यह साबित करता है कि जांच एजेंसियों ने घोटाले के हर पहलू, दस्तावेज और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की गहराई से जांच की है।

चार्जशीट में बड़े नाम

ईडी की जांच के दौरान तब की सरकार के दौरान आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए शराब घोटाले को अंजाम दिया गया। इसके अलावा आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर और सौम्य चौरसिया शामिल हैं।

ईडी के वकील ने दी बड़ी जानकारी

ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि पीएमएलए के अंतर्गत ईडी की टीम छत्तीसगढ़ में लिकर स्कैम की जांच कर रही थी। पूर्व में 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें कई गिरफ्तारियां भी हुई थी और उसके संदर्भ में जो हमने जांच पूरी की थी उसका हमने प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट जमा किया था। शुक्रवार के दिन अन्य 59 लोगों के खिलाफ अपना प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट फाइल किया है। इसका इन्वेस्टिगेशन हमने कंप्लीट किया है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

छत्तीसगढ़ में अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। DBT से 67.40 लाख महिलाओं को कुल ₹632.63 करोड़ मिलेंगे।

Nov 03, 2026