bastar Manjhi chalki Honorarium Hike

Diwali Bonus News: CM साय ने बस्तर के मांझियों और चालकियों को दी दिवाली की सौगात, मानदेय 5000 और 3500 रुपये

बस्तर के मुरिया दरबार में सीएम विष्णुदेव साय ने मांझियों का मानदेय बढ़ाकर 2000 से 5000 रुपये और चालकियों का 1500 से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिमाह करने का ऐलान किया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Diwali Bonus News: CM साय ने बस्तर के मांझियों और चालकियों को दी दिवाली की सौगात, मानदेय 5000 और 3500 रुपये

Bastar Manjhi Chalki Honorarium Hike

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुरिया दरबार के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मांझियों और चालकियों को दीवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने दोनों का मासिक मानदेय बढ़ा दिया है। अब मांझियों को 2000 रुपये की जगह हर महीने 5000 रुपये मिलेंगे। चालकियों का मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रति माह किया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में हुआ एलान

यह घोषणा उस मौके पर हुई, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु खुद मुरिया दरबार में मौजूद थीं। बस्तर दशहरेके समापन पर लगने वाला यह दरबार सदियों से शासक और जनता के बीच सीधी बातचीत का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। ऐसे में मंच से पारंपरिक मुखियाओं का मानदेय बढ़ाने को सरकार की ओर से जनजातीय परंपराओं के सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है।

मांझियों को हर महीने 3000 रुपये ज्यादा

बस्तर के गांवों और समाज में मांझी का दर्जा बहुत ऊंचा माना जाता है। वे आपसी विवाद सुलझाने में आगे रहते हैं। साथ ही पुराने रीति-रिवाजों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभाते हैं। उनके मानदेय में बढ़ोतरी की मांग लंबे समय से उठ रही थी। अब हर महीने सीधे 3000 रुपये ज्यादा मिलने से उन्हें अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने में राहत मिलेगी।

चालकियों का मानदेय 2000 रुपये बढ़ा

चालकी परंपरा व्यवस्था में मांझियों के सहयोगी की भूमिका निभाते हैं। सरकार ने उनके मासिक मानदेय में 2000 रुपये जोड़कर इसे 3500 रुपये कर दिया है। इस फैसले से बस्तर संभाग के दूरदराज इलाकों में दोनों वर्गों के बीच खुशी का माहौल है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026