Chhattisgarh Bus Fare Hike New Rates

CG Bus Fare Hike: छत्तीसगढ़ में बस का सफर हुआ महंगा, नई किराया दरें लागू, दिव्यांगों को 50 % तक छूट

छत्तीसगढ़ सरकार ने यात्री बसों के किराये की नई दरें तय की हैं। साधारण, डीलक्स और एसी सुपर लग्जरी बसों का किराया बढ़ा है, दिव्यांगों को 50 फीसदी तक छूट मिलेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
CG Bus Fare Hike: छत्तीसगढ़ में बस का सफर हुआ महंगा, नई किराया दरें लागू, दिव्यांगों को 50 % तक छूट

Chhattisgarh bus Fare Hike

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस से सफर करने वालों की जेब अब थोड़ी और ढीली होगी। राज्य सरकार ने यात्री बसों के किराये की नई दरें तय कर दी हैं। इसकी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित की गई है। नई दरों में साधारण, डीलक्स और वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसों के लिए अलग अलग किराया रखा गया है। दिव्यांग यात्रियों को तय शर्तों के हिसाब से किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।

साधारण और डीलक्स बसों में कितना देना होगा

साधारण बस में शुरुआती 5 किलोमीटर के लिए हर यात्री को 10 रुपये देने होंगे। इसके बाद हर किलोमीटर का किराया 1.75 रुपये प्रति यात्री रहेगा। डीलक्स बस में पहले 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये तय हुआ है। उसके बाद यात्रियों को हर किलोमीटर के लिए 2.20 रुपये प्रति यात्री चुकाने होंगे।

एसी सुपर लग्जरी और स्लीपर बसों की दरें

वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसों में भी पहले 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये है। इसके आगे हर किलोमीटर के लिए 3.30 रुपये प्रति यात्री लगेगा। वातानुकूलित अर्द्ध शयनयान की सीटों के लिए 3 रुपये प्रति यात्री की दर तय की गई है, जबकि शयनयान के लिए 3.30 रुपये प्रति यात्री देने होंगे।

दिव्यांगों को राहत, रोज सफर करने वालों पर असर

सरकार ने कुछ राहत का इंतजाम भी रखा है। शर्तें पूरी करने वाले दिव्यांग यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। निःशुल्क यात्रा के लिए पात्र श्रेणियों में आने वाले यात्रियों को 100 प्रतिशत किराया छूट देने का प्रावधान है। नई दरें लागू होने से प्रदेश में रोज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के खर्च पर असर पड़ेगा।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026