छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सिंडिकेट ने 4 तरीके से कमाए 2800 करोड़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सिंडिकेट ने 4 तरीके से कमाए 2800 करोड़

By : Swadesh Bhopal
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सिंडिकेट ने 4 तरीके से कमाए 2800 करोड़

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ईडी ने 26 दिसंबर 2025 को एक और सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल किया। जांच में सामने आया कि 2019 से 2023 के बीच आबकारी विभाग में एक संगठित सिंडिकेट ने राज्य की शराब नीति को अपने फायदे के लिए तोड़-मरोड़ कर लागू किया

ईडी के अनुसार, इस अवैध नेटवर्क ने करीब 2,883 करोड़ रुपए की अपराध आय अर्जित की। इसमें अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी, कवासी लखमा, चैतन्य बघेल, सौम्या चौरसिया और निरंजन दास शामिल है.

4 तरीके और करोड़ों की कमाई

अवैध कमीशन

शराब सप्लायर्स से आधिकारिक बिक्री पर रिश्वत वसूली गई। सरकारी “लैंडिंग प्राइस” को कृत्रिम रूप से बढ़ाकर कमीशन की व्यवस्था की गई।

बिना हिसाब की शराब बिक्री

डुप्लीकेट होलोग्राम और नकद में खरीदी गई बोतलों के जरिए सरकारी दुकानों से ऑफ-द-बुक्स शराब बेची गई। इससे आबकारी शुल्क और टैक्स की चोरी हुई।

कार्टेल कमीशन

डिस्टिलर्स से हर साल कमीशन वसूला गया ताकि उनका मार्केट शेयर बना रहे और लाइसेंस सुरक्षित रहे।

FL-10A लाइसेंस

विदेशी शराब निर्माताओं से कमीशन वसूलने के लिए नया लाइसेंस कैटेगरी बनाई गई। इसमें मुनाफे का 60% हिस्सा सीधे सिंडिकेट को मिलता रहा।

जाने कौन-कौन आरोपी

ब्यूरोक्रेट्स- पूर्व IAS अनिल टुटेजा, तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, CSMCL के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी।

राजनीतिक चेहरे- तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल, और सीएमओ में उप सचिव रही सौम्या चौरसिया।

निजी लोग और कंपनियां- सिंडिकेट की अगुआई अनवर ढेबर और अरविंद सिंह ने की। निजी डिस्टलरी कंपनियां जैसे छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड, भाटिया वाइन मर्चेंट्स, और वेलकम डिस्टलरीज शामिल।

अन्य आरोपी: डुप्लीकेट होलोग्राम सप्लाई करने वाले विधु गुप्ता, कैश कलेक्शन में सिद्धार्थ सिंघानिया।


संबंधित सामग्री

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 27000 पन्नों का चालान पेश; 20 लोग और 22 कंपनियाँ आरोपी

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 27000 पन्नों का चालान पेश; 20 लोग और 22 कंपनियाँ आरोपी

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में एसीबी ईओडब्ल्यू ने रायपुर की विशेष अदालत में 27 हजार पन्नों का 10वां चालान पेश किया। 20 लोगों और 22 फर्मों पर आरोप हैं। अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।

Oct 15, 2026
CG Sharab Ghotala: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

CG Sharab Ghotala: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें 18 अगस्त तक ED रिमांड में भेजा।

Aug 12, 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच की। गोवा का लग्जरी होटल भी जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज हुई।<br/>

Jun 09, 2026
शराब घोटाले पर ED का बड़ा वार, 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

शराब घोटाले पर ED का बड़ा वार, 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा बाजार मूल्य की संपत्तियां अटैच की हैं। कार्रवाई में गोवा का लग्जरी होटल, जमीनें, बैंक खाते और निवेश भी शामिल हैं।

Jun 02, 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 13 ठिकानों पर रेड से खुली 2883 करोड़ की परतें

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 13 ठिकानों पर रेड से खुली 2883 करोड़ की परतें

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने 13 ठिकानों पर छापेमारी कर 5.39 करोड़ की जब्ती की। 2883 करोड़ के इस केस में बड़े नेताओं और अफसरों की भूमिका जांच के दायरे में है।

May 03, 2026