Chhattisgarh rajyotsav 2026 sarang air show

CG state Festival: राज्योत्सव में आसमान से जमीन तक धमाल; 9 हेलीकॉप्टर करेंगे कलाबाजी, पलक अभिजीत बांधेंगे समां

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर में होगा। सारंग टीम के 9 हेलीकॉप्टर करतब दिखाएंगे। पलक मुच्छल और अभिजीत भट्टाचार्य गाएंगे। लोकनृत्य और प्रदर्शनियाँ भी रहेंगी।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
CG state Festival: राज्योत्सव में आसमान से जमीन तक धमाल; 9 हेलीकॉप्टर करेंगे कलाबाजी, पलक अभिजीत बांधेंगे समां

Chhattigarh Rajyotsav 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव इस बार आसमान से लेकर मंच तक रोमांच लेकर आ रहा है। नवा रायपुर के अटल नगर में एक से तीन नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में 9 स्वदेश हेलीकॉप्टर हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। बॉलीवुड के गायक सुरों का रंग जमाएंगे। राज्योत्सव का मुख्य मंच डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर के मेला ग्राउंड में सजेगा।

सारंग टीम दिखाएगी हेलीकॉप्टर का एयरोबेटिक शो

सबसे बड़ा आकर्षण वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का शो होगा। दो नवंबर को सेंध लेक क्षेत्र में स्वदेशी एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टर एक साथ उड़ान भरकर कलाबाजियाँ दिखाएंगे। पिछले साल सूर्य किरण टीम ने फाइटर जेट के साथ प्रदर्शन किया था। इस बार हेलीकॉप्टरों की टीम नया अनुभव देगी।

सिंगर सजाएंगे सुरो का मंच

एक नवंबर को गायिका पलक मुच्छल मंच संभालेगी। दो नवंबर को स्वस्ति मेहुल की आवाज गूजेंगी। आखिरी दिन तीन नवंबर को अभिजीत भट्टाचार्य की प्रस्तुति होगी। इनके साथ छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकार भी अपनी कला दिखाएंगे।

प्रदर्शनियों में विकास की झलक

मेला परिसर में कृषि, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य और लोक निर्माण समेत कई विभाग अपनी उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाएंगे। लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझ सकेंगे। आयोजन की थीम में ईज आफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत और अंजोर छत्तीसगढ़ को खास जगह मिलेगी।

लोकनृत्यों से सजेगा सांस्कृतिक मंच

बस्तर, सरगुजा और प्रदेश के दूसरे हिस्सों से आने वाले कलाकार पंथी, करमा, राउत नाचा, सुआ और गौर मांदरी की प्रस्तुति देंगे। साथ में लोकगीतों की धुन भी सुनाई देगी। अलग अलग विभागों की ओर से 40 राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026