Chhattisgarh Swine Flu Cases Reach 176

Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, मरीजों का आंकड़ा 176 पहुंचने से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 15 नए मरीज मिले हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 176 और एक्टिव केस 45 हो गए हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 73 मामले हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, मरीजों का आंकड़ा 176 पहुंचने से मचा हड़कंप

chhattisgarh Swine flu case

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में 3 सितंबर को स्वाइन फ्लू के 15 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही इस साल अब तकग राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 176 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इनमें से 131 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि फिलहाल 45 एक्टिव केस हैं।

34 मरीज अस्पताल में भर्ती

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सक्रिय 45 मरीजों में से 34 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 11 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं। बता दें कि 3 सितंबर को मिले 15 नए मरीजों में सबसे ज्यादा मामले रायपुर और दुर्ग से सामने आए हैं। रायपुर में सात और दुर्ग में 5 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा कोरबा, महासमुंद और राजनांदगांव में एक-एक संक्रमित की पुष्टि हुई है।

रायपुर में सबसे ज्यादा 73 मामले

प्रदेश के जिलेवार आंकड़ों में राजधानी रायपुर सबसे आगे है। यहां 7 नए मरीज मिलने के बाद अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 73 मामले सामने आ चुके हैं। दुर्ग में 5 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। बिलासपुर में अब तक 20 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, कोरबा में कुल 11 और रायगढ़ में 10 मामले सामने आए हैं। धमतरी नें 9, राजनांदगांव में 5 और बस्तर, बेमेतरा के अलावा महासमुंद में 3-3 मरीज मिले हैं।

इन जिलों में भी सामने आए मामले

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जांजगीर-चांपा, कांकेर, सूरजपुर और सरगुजा में दो-दो मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बालोद, बालौदाबाजार,दंतेवाड़ा, गरियाबंद, जशपुर, कोंडागांव, एमसीबी, मोहला-मानपुर और सक्ती में 1-1 मरीज दर्ज किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया संपर्क

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग के अनुसार, सर्दी, खांसी, तेज बुखार, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर उन्हें नरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण होने पर लोगों को जल्द से जल्द नजदीकी केंद्र पहुंचकर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर पहचान और उपचार से संक्रमण के गंभीर प्रभावों से बचने में मदद मिल सकती है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग की निगरानी जारी है। फिलहाल रायपुर समेत कई जिलों में सामने आ रहे मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026