MP में 5वी- 8वीं भी बोर्ड, 24.90 लाख बच्चे देंगे परीक्षा, 20 फरवरी से होगी एग्जाम

MP में 5वी- 8वीं भी बोर्ड, 24.90 लाख बच्चे देंगे परीक्षा, 20 फरवरी से होगी एग्जाम

मध्यप्रदेश में 20 फरवरी से कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। 12,920 केंद्रों पर 24.90 लाख छात्र शामिल होंगे।

By : स्वदेश डेस्क
MP में 5वी- 8वीं भी बोर्ड, 24.90 लाख बच्चे देंगे परीक्षा, 20 फरवरी से होगी एग्जाम

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार भी शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 5- 8 वीं की परीक्षाएं पूरी तरह बोर्ड पैटर्न पर होगी। इन परीक्षाओं में प्रदेश में 12,920 परीक्षा केंद्रों पर करीबन 24.90 लाख 25 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें शासकीय, निजी स्कूलों के साथ-साथ मदरसों के विद्यार्थी भी शामिल है।

राज्य शिक्षा केंद्र ने 28 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्र के अधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या के मुताबिक सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बोर्ड ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से पढऩे वाले 522 निजी स्कूलों के करीब 20,736 विद्यार्थियों के लिए भाषा विषय का अलग प्रश्न पत्र तैयार किया है। बाकी विषयों के प्रश्न पत्र राज्य की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित होंगे।

ऑनलाइन पोर्टल से पूरी परीक्षा पर नजर

परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक खास आईटी पोर्टल तैयार किया है। इसी पोर्टल से छात्रों का सत्यापन, परीक्षा केंद्र तय करना, केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति, रोल नंबर और प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उपस्थिति से लेकर मूल्यांकन और अंकसूची तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

परीक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्र

राज्य शिक्षा केंद्र ने साफ किया है कि हर पात्र विद्यार्थी को परीक्षा देने का मौका मिलेगा। यदि कोई छात्र किसी कारण से परीक्षा से पहले पंजीकरण नहीं करा पाया है, तो भी उसे परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। ऐसे छात्रों की जानकारी परीक्षा के बाद दर्ज की जाएगी।

इनका कहना है..

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में कक्षा 5 और 8 वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर होगी। परीक्षा की तैयारी करने के लिए सभी सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों को दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

एमपीपीएससी सहायक प्राध्यापक परीक्षा 4 अक्टूबर को इंदौर में, 12 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

एमपीपीएससी सहायक प्राध्यापक परीक्षा 4 अक्टूबर को इंदौर में, 12 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 4 अक्टूबर को इंदौर के 30 केंद्रों पर सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025 कराएगा। करीब 1239 पदों के लिए प्रदेश के 12 हजार अभ्यर्थी दो सत्रों में परीक्षा देंगे।

Sep 30, 2026
MP Guest Teacher: एमपी में 7000 अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर संकट, नियमित शिक्षकों की जॉइनिंग से बढ़ी चिंता

MP Guest Teacher: एमपी में 7000 अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर संकट, नियमित शिक्षकों की जॉइनिंग से बढ़ी चिंता

मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की जॉइनिंग के बाद करीब 7 हजार अतिथि शिक्षकों की सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। वर्ग-2 और वर्ग-3 की काउंसलिंग से असर और बढ़ सकता है।

Sep 01, 2026
MP School News: MP के इस जिले में रविवार को लगेगा स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

MP School News: MP के इस जिले में रविवार को लगेगा स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में शिक्षा विभाग ने सावन माह के दौरान स्कूलों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।

Aug 02, 2026
Satna MLB School: सतना MLB स्कूल में शिक्षकों के बीच 'ढिशुम-ढिशुम', CCTV में कैद 

Satna MLB School: सतना MLB स्कूल में शिक्षकों के बीच 'ढिशुम-ढिशुम', CCTV में कैद 

मध्यप्रदेश के सतना पीएमश्री शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई (एमएलबी) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब स्कूल परिसर के भीतर ही दो शिक्षकों के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।

Jul 28, 2026
CBSE Class 9 में अब पढ़नी होगी तीसरी भाषा, इन छात्रों को मिलेगी खास छूट

CBSE Class 9 में अब पढ़नी होगी तीसरी भाषा, इन छात्रों को मिलेगी खास छूट

CBSE ने 2026-27 सत्र से कक्षा 9 के लिए तीन भाषा नीति लागू की है। जानिए किन छात्रों को तीसरी भाषा से छूट मिलेगी और नए नियम का क्या असर होगा।

Jul 12, 2026