MPPSC Assistant Professor Exam in Indore

एमपीपीएससी सहायक प्राध्यापक परीक्षा 4 अक्टूबर को इंदौर में, 12 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 4 अक्टूबर को इंदौर के 30 केंद्रों पर सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025 कराएगा। करीब 1239 पदों के लिए प्रदेश के 12 हजार अभ्यर्थी दो सत्रों में परीक्षा देंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
एमपीपीएससी सहायक प्राध्यापक परीक्षा 4 अक्टूबर को इंदौर में, 12 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

MPPSC Exam

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने चार अक्टूबर को इंदौर के 30 केंद्रों पर सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025 आयोजित किया है। इसमें लगभग 1239 पदों के लिए पूरे प्रदेश के 12 हजार अभ्यर्थी चार विषयों भौतिक, रसायन, गणित और इतिहास के लिए ऑफलाइन पद्धति से दो सत्रों में परीक्षा देंगे। उस दिन प्रथम सत्र प्रात: 10 से 11 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगी।

सिर्फ इंदौर में क्यों रखी गई परीक्षा

आयोग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ रविंद्र पंचभाई ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या कम होने से परीक्षा केवल इंदौर में रखी गई है। परीक्षा में निर्विघ्न, सुव्यवस्थित एवं शुचितापूर्ण संचालन तथा पारदर्शिता रहेगी। इसके लिए परीक्षा केन्द्रों पर नवीन त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू की गई है। इसके अंतर्गत सीसीटीवी सर्विलेंस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग, एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) के माध्यम से तलाशी तथा वीओआईपी की व्यवस्था की गई है। यह संपूर्ण प्रक्रिया आयोग की अनुबंधित एजेंसी एसपीए करेगी।

परीक्षा से 90 मिनट पहले पहुंचना जरूरी

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से 90 मिनट पूर्व पहुंचना अनिवार्य है, ताकि प्रवेश संबंधी सभी आवश्यक जांच प्रक्रियाएं निर्धारित समय में पूरी की जा सकें। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय जांच की जाएगी। परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार के समीप अनुमत एवं वर्जित वस्तुओं की सूची चस्पा की जाएगी, जिसका परीक्षार्थियों को पूर्णत: पालन करना होगा।

तलाशी और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए विकल्प

परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के दौरान महिला और पुरुष परीक्षार्थियों की एचएचएमडी के माध्यम से निर्धारित केबिन में तलाशी की जाएगी। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को अपनी तलाशी महिला अथवा पुरुष कर्मचारी से करवाने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

केंद्र पर क्या ले जा सकेंगे

डॉ पंचभाई ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर केवल बॉल पेन, पानी की एक पारदर्शी बोतल, ई-प्रवेश पत्र तथा पहचान पत्र लाने की अनुमति रहेगी। इसके अतिरिक्त आवश्यक दवाइयां भी साथ लाई जा सकेंगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026