Shahgarh Liquor Case: 10+ Deaths, Action Taken

शाहगढ़ शराब कांडः 10 से ज्यादा मौतों के बाद CM मोहन का एक्शन, 3 आबकारी अधिकारी निलंबित, 7 दुकानें सील

सागर के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध शराब से 10 से ज्यादा मौतों के बाद सरकार ने सख्ती की है। तीन आबकारी अधिकारियों समेत पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई और 7 शराब दुकानें सील की गईं।

By : संजय चतुर्वेदी
शाहगढ़ शराब कांडः 10 से ज्यादा मौतों के बाद CM मोहन का एक्शन, 3 आबकारी अधिकारी निलंबित, 7 दुकानें सील

Sagar Poisonous Liquor Case Action

संजय पांडेय, सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध/अवैध शराब पीने से हुए बड़े हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने के बाद शासन-प्रशासन में हडक़ंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, क्षेत्र की 7 शराब दुकानों को सील कर दिया गया है।

दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही सागर सांसद लता वानखेड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और स्थानीय विधायक शैलेंद्र जैन बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का हाल जाना और डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश दिए।

घटना के बाद गरमाई राजनीति

शहर में बिगड़े माहौल और घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने अपना प्रस्तावित मटकी फोड़ कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की है। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर सियासत भी गर्म हो गई है। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आबकारी माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच और पीडि़तों के परिवारों को उचित मुआवजे की मांग की है। फिलहाल स्वास्थ्य और प्रशासनिक टीमें प्रभावित गांवों में सर्वे कर रही हैं ताकि समय रहते प्रभावितों का इलाज कराया जा सके।

इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई 

उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को मुख्यालय ग्वालियर अटैच किया है। वहीं सहायक आयुक्त आबकारी सागर कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सागर दिलीप खंडाते व प्रोशनी उरेती आबकारी उप निरीक्षक वृत बंडा को निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त गूगरा चौकी प्रभारी तथा बंडा थाना प्रभारी को भी निलंबित किया गया है।

संबंधित सामग्री

Dewas TI Death News: अवैध शराब से भरे ट्रक ने TI को कुचला,इलाज के दौरान मौत

Dewas TI Death News: अवैध शराब से भरे ट्रक ने TI को कुचला,इलाज के दौरान मौत

इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने वाहन डिवाइडर पर चढ़ाकर भगाया और टीआई को कुचल दिया। वाहन बरामद, चालक फरार है।

Nov 02, 2026
MP Excise Officer Suspend: देवास शराब कांड में कलेक्टर और एसपी हटाए गए, 3 आबकारी अफसर निलंबित, सागर पर भी गाज

MP Excise Officer Suspend: देवास शराब कांड में कलेक्टर और एसपी हटाए गए, 3 आबकारी अफसर निलंबित, सागर पर भी गाज

देवास अवैध शराब कांड में कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गेहलोद हटाए गए। तीन आबकारी अधिकारी निलंबित हुए। सागर के कलेक्टर और एसपी को भी हटाया गया है।<br/>

Oct 27, 2026
Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

खुद को शातिर समझने वाले अपराधी चाहे जितना भी शातिर बन ले, लेकिन हापुड़ पुलिस के शिकंजे से ज्यादा दिन बच नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला बाबूगढ़ में सामने आया है...

Oct 08, 2026
Sagar Sharab Kand: सागर जरीली शराब कांड का आरोपी मनीष लोधी गिरफ्तार

Sagar Sharab Kand: सागर जरीली शराब कांड का आरोपी मनीष लोधी गिरफ्तार

बंड़ा और विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Sep 23, 2026
Amethi Police: अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान, 100 किलो लहन कराया नष्ट

Amethi Police: अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान, 100 किलो लहन कराया नष्ट

अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले के कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान करीब 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई...

Sep 22, 2026