Dewas Liquor Case Collector SP Removed

MP Excise Officer Suspend: देवास शराब कांड में कलेक्टर और एसपी हटाए गए, 3 आबकारी अफसर निलंबित, सागर पर भी गाज

देवास अवैध शराब कांड में कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गेहलोद हटाए गए। तीन आबकारी अधिकारी निलंबित हुए। सागर के कलेक्टर और एसपी को भी हटाया गया है।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
MP Excise Officer Suspend: देवास शराब कांड में कलेक्टर और एसपी हटाए गए, 3 आबकारी अफसर निलंबित, सागर पर भी गाज

MP Liquor Death Action

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब से कथित मौतों के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को देवास के कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गेहलोद को हटा दिया गया। उनकी जगह नेहा मीना को कलेक्टर और आदित्य मिश्रा को एसपी बनाया गया है।

तीन आबकारी अधिकारी निलंबित

आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया, सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश कुमार पवार और आबकारी उपनिरीक्षक राजश्री खन्ना को निलंबित कर दिया है।

चंदाना गांव में 13 मौतों का दावा

देवास के चंदाना गांव में एक से 15 अक्टूबर के बीच 13 लोगों की मौत का दावा किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी। पुलिस और प्रशासन ने ज्यादा शराब पीने और पुरानी बीमारियों की आशंका जताई थी। संभाग आयुक्त आशीष सिंह के बनाए जांच दल ने मंगलवार को मृतकों के घर जाकर परिजनों से जानकारी ली। दल को 15 दिन में रिपोर्ट देनी है।

सागर के कलेक्टर और एसपी भी हटाए

सरकार ने सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को भी हटाया है। यह कार्रवाई सितंबर में हुए सागर शराब कांड के एक महीने बाद हुई है, जहां 36 से ज्यादा लोगों की मौत और 100 से ज्यादा के बीमार होने की बात सामने आई थी। मामले ने तब तूल पकड़ा जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और जहरीली शराब से मौतों का आरोप लगाया। सोमवार को पुलिस ने शराब सप्लाई और बिक्री से जुड़े 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026