सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीक्षांत समारोह में युवाओं को दिखाई सफलता की राह

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीक्षांत समारोह में युवाओं को दिखाई सफलता की राह

By : Swadesh Bhopal
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीक्षांत समारोह में युवाओं को दिखाई सफलता की राह

बाबू बनारसी दास लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
शिक्षक की भूमिका में रहे सीएम योगी, युवाओं से कहा- जीवन में कोई भी अयोग्य नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में युवाओं को 'शिक्षक' के रूप में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने युवाओं को हमेशा प्रयास करते रहने की सीख दी और कहा कि प्रयास करने से सब कुछ संभव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सफलता के दो ही मार्ग हैं। समाधान की ओर बढ़ेंगे तो सफलता प्राप्त होगी, लेकिन समस्या को बार-बार गिनाते रहेंगे तो सफल नहीं हो सकते। समस्या की बजाय समाधान पर ध्यान दीजिए। जब सभी लोग सामूहिक प्रयास करेंगे, तभी समाधान मिलेगा। जीवन में हमेशा नया सीखने का अवसर मिलता है। अलग-अलग क्षेत्रों में हमें नए अवसर खोजने का प्रयास करना चाहिए। कोई भी व्यक्ति अयोग्य नहीं है, बल्कि योग्य योजक चाहिए। संस्थान, वरिष्ठ अधिकारी, आचार्य, अभिभावक और व्यक्ति भविष्य की पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बन सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में धैर्य और संतुलन बनाए रखते हुए अडिग होकर आगे बढ़ेंगे, तो सफलता कदम चूमेगी। उन्होंने दीक्षांत समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास और विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास गुप्ता को भी याद किया।

बच्चों को मेडल और डिग्री दी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समारोह में बच्चों को मेडल और डिग्री प्रदान की। पुरस्कार पाने वालों में मुस्कान साहू, पेशवानी शर्मा, सुमि गौर, जीविका शुक्ला, स्मारिका सक्सेना, इंशा इमरान, मधुलिका, ऋषिता अस्थाना, नैना सिंह, विभव दुबे, पल्लवी राय, नीरज कुमार कुशवाहा, वर्तिका गुप्ता, वैष्णवी यादव और शुभम शुक्ला शामिल थे।

सीएम योगी ने 2011 में विश्वविद्यालय बनने के बाद से यहां की शैक्षणिक गतिविधियों और खेलों की प्रशंसा की। दीक्षांत समारोह में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कुलाधिपति अलका वैष्णवी श्रीवास्तव, सारा मेहंदी आदि उपस्थित रहीं।

डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित होने वालों में मयंक जयपुरिया, अमृता यादव, मंजू भारद्वाज, श्वेता सिंह, ऊषा अरुणिमा, आलोक शरण, समीक्षा गुप्ता, ओजस्विनी पाल, शैलजा पाडेय, नेहा शर्मा, आफरीन हसन, फरहीन आजाद, सारा जैदी और अनुकृति मिश्रा शामिल थे।

अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्ति थे: दास, प्रति कुलाधिपति विराज सागर दास, उपाध्यक्ष सोनाक्षी दास गुप्ता, देवांशी दास गुप्ता, कुलपति प्रो. एस.के. श्रीवास्तव, प्रति कुलपति प्रो. एस.सी. शर्मा आदि।

संबंधित सामग्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

उत्तर प्रदेश में चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को पुलिस, PAC, होमगार्ड, वन और कारागार विभाग में 20% आरक्षण मिलेगा। भर्ती परीक्षा के बिना नियुक्ति की तैयारी है।

Nov 03, 2026
PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हुई। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 4482.19 करोड़ रुपये पहुंचे, देश में 9.34 करोड़ किसान लाभान्वित।

Oct 30, 2026
UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी। कॉमन धान का एमएसपी 2441 और ग्रेड ए का 2461 रुपये प्रति कुंतल तय है।

Oct 30, 2026
UP News: बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख प्रधानमंत्री मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

UP News: बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख प्रधानमंत्री मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल होते हैं। वाराणसी की एक महिला कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बता रही थी...

Oct 26, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026