Congress Protest Against Inflation

Congress Protest: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, प्याज की माला पहनकर निकाला विरोध मार्च

मैहर में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों के विरोध में कांग्रेस ने प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

By : संजय चतुर्वेदी
Congress Protest: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, प्याज की माला पहनकर निकाला विरोध मार्च

Congress inflation protest in Maihar

मैहर। देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। इसका असर मध्य प्रदेश में दिख रहा हैं। यहां बढ़ती महंगाई, खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के साथ बेरोजगारी और बिजली की समस्याओं के विरोध में कांग्रेस ने मैहर में अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विशाल विरोध मार्च निकाला।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई पर रोक लगाने की मांग उठाई।

प्याज की माला पहनकर किया विरोध

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गले में प्याज की माला पहनकर नगर भ्रमण किया। इस अनोखे तरीके से उन्होंने बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और आम लोगों की समस्याओं को उठाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शक्कर, राशन, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से गरीब, मध्यम वर्ग और खेतीहर मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। महंगाई के कारण घरेलू बजट बिगड़ गया है और आम लोगों के सामने आर्थिक परेशानी बढ़ रही है।

बिजली बिल और ट्रांसफार्मर का मुद्दा भी उठाया

प्रदर्शन में बिजली की समस्याओं को लेकर भी सरकार और विभाग पर निशाना साधा गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को मनमाने बिजली बिल दिए जा रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को बदलने और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की गई।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

विरोध मार्च के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन के पास पहुंचा और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें महंगाई, बिजली की समस्या और ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आगे और बड़ा आंदोलन करेगी।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026