BJP सांसद बांसुरी स्वराज को कोर्ट का क्रिमिनल डिफेमेशन नोटिस, सतेंद्र जैन ने लगाई थी याचिका

BJP सांसद बांसुरी स्वराज को कोर्ट का क्रिमिनल डिफेमेशन नोटिस, सतेंद्र जैन ने लगाई थी याचिका

By : Deeksha Mehra
BJP सांसद बांसुरी स्वराज को कोर्ट का क्रिमिनल डिफेमेशन नोटिस, सतेंद्र जैन ने लगाई थी याचिका

Criminal Defamation Notice to BJP MP Bansuri Swaraj : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की याचिका पर BJP सांसद बांसुरी स्वराज को राउज एवेन्यू कोर्ट ने क्रिमिनल डिफेमेशन नोटिस जारी किया। नोटिस में बासुंरी स्वराज को 20 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि बांसुरी स्वराज स्वयं या उनकी तरफ से उनके वकील पेश हो सकते हैं। वहीं कोर्ट में 20 दिसंबर को सत्येंद्र जैन और उनके दो गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि, सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया कि बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर 2023 को एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को आरोप है।

बदनाम करने के लिए की अपमानजनक टिप्पणी 

आप नेता सत्येंद्र जैन द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि, बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर 2023 में चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्हें बदनाम करने के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, बांसुरी स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके घर से 3 करोड़ रुपये बरामद हुए और उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए थे।

इस इंटरव्यू को लाखों लोगों ने देखा था। सत्येंद्र जैन ने दावा किया है कि यह टिप्पणी बांसुरी स्वराज ने उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक फायदा हासिल करने के लिए की थी। गौरतलब है कि, बांसुरी स्वाराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। वो पिछले 15 साल से वकालत के पेशे में हैं। उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।


संबंधित सामग्री

गणतंत्र दिवस परेड में असम की आत्मनिर्भर मिट्टी की कहानी

गणतंत्र दिवस परेड में असम की आत्मनिर्भर मिट्टी की कहानी

गणतंत्र दिवस पर असम की झांकी, धुबरी के अशारिकांडी की मिट्टी कला व आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित करेगी।

Jan 22, 2026
लैंड फॉर जॉब केस: लालू परिवार पर 41 आरोप तय

लैंड फॉर जॉब केस: लालू परिवार पर 41 आरोप तय

लैंड फॉर जॉब केस: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार पर 41 आरोप तय किए, 52 बरी, ट्रायल 29 जनवरी से शुरू।

Jan 09, 2026
देश के मसाला किंग राजेश कुमार अग्रहरि से स्वदेश के ब्यूरो प्रमुख डॉ राकेश शर्मा की विशेष बातचीत

देश के मसाला किंग राजेश कुमार अग्रहरि से स्वदेश के ब्यूरो प्रमुख डॉ राकेश शर्मा की विशेष बातचीत

दिल्ली में मसाला किंग से प्रसिद्ध राजेश मसाला के मालिक राजेश कुमार अग्रहरि से स्वदेश के ब्यूरो प्रमुख की विशेष मुलाकात हुई। इसमें सहयोग व भविष्य की योजनाओं पर सुखद चर्चा की।

Dec 19, 2025
बासमती चावल को लेकर ट्रंप की नई टैरिफ धमकी: क्या भारत पर होगा इसका कोई असर?

बासमती चावल को लेकर ट्रंप की नई टैरिफ धमकी: क्या भारत पर होगा इसका कोई असर?

Donald Trump News Tarrif Threat: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी किसानों की गुहार सुनते हुए व्हाइट हाउस में एक बैठक के बाद भारत के चावल पर नया टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं।

Dec 09, 2025
गर्मी में DU प्रिंसिपल ने निकाला ठंडक पाने का खास तरीका, क्लास रूम में किया गोबर से लेप

गर्मी में DU प्रिंसिपल ने निकाला ठंडक पाने का खास तरीका, क्लास रूम में किया गोबर से लेप

दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल वत्सला ने नायाब तरीका निकाला है। कॉलेज में क्लासरूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए सामने आया है।

Apr 14, 2025