डकैत कल्ली गुर्जर का आतंक

ग्वालियर-चंबल में डकैत कल्ली गुर्जर का आतंक, टैरर टैक्स नहीं देने पर कंटेनर पर बरसाईं गोलियां

ग्वालियर-चंबल इलाके में डकैत कल्ली गुर्जर ने कंटेनर पर टैरर टैक्स के लिए फायरिंग की, जिससे वाहन के 12 टायर क्षतिग्रस्त हो गए।

By : नरेंद्र कुमार
ग्वालियर-चंबल में डकैत कल्ली गुर्जर का आतंक, टैरर टैक्स नहीं देने पर कंटेनर पर बरसाईं गोलियां

ग्वालियर-चंबल इलाके में एक बार फिर डकैतों की दहशत का मामला सामने आया है। एबी रोड पर रविवार को डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथियों ने दिनदहाड़े एक कंटेनर को रोककर कथित तौर पर टैरर टैक्स की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे कंटेनर के 12 टायर क्षतिग्रस्त हो गए।घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन चालक डर के कारण रुक गए। वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत गिरोह सिंघाईगढ़ा गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से फरार हो गया।

सिरसा गांव के पास ट्रक को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार वारदात रविवार दोपहर करीब 11:30 बजे सिरसा गांव के पास सिंघाईगढ़ा क्षेत्र में हुई। कंटेनर चालक घनश्याम सिंह गुर्जर निवासी नजीराबाद, भोपाल ने पुलिस को बताया कि वह गुरुकृपा ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर है।चालक के मुताबिक, वह हेल्पर चेतराम तोमर के साथ कंटेनर क्रमांक RJ 11 GB 8882 में दिल्ली से भोपाल के लिए परचून का सामान लेकर निकला था। रास्ते में सिंघाईगढ़ा के पास एक बिना नंबर की सफेद जीप से आए बदमाशों ने उसका पीछा किया और ओवरटेक कर कंटेनर रुकवा लिया।

पैसे नहीं देने पर की फायरिंग

चालक ने बताया कि जीप से उतरते ही बदमाशों ने हथियार दिखाकर ट्रक रोक लिया। उन्होंने हाईवे पर वाहन चलाने के बदले पैसों की मांग की। जब चालक ने पैसे देने से इनकार किया तो कल्ली गुर्जर ने 12 बोर की बंदूक से कंटेनर पर फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग में कंटेनर के 12 टायर फट गए और वाहन के शीशे भी टूट गए। जाते समय बदमाशों ने चालक को धमकी दी कि हाईवे पर वाहन चलाना है तो पैसे देने होंगे।

पहले भी कई मामलों में सामने आ चुका नाम

डकैत कल्ली गुर्जर का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। करीब नौ महीने पहले तिघरा थाना क्षेत्र के गुर्जा गांव में हुई वारदात में भी उसका नाम आया था।आरोप है कि कल्ली गुर्जर और उसके साथियों ने गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाई थी और एक गर्भवती महिला के अपहरण की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। इस मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि कल्ली गुर्जर फरार चल रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी

एएसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया कि घटना मोहना और घाटीगांव के बीच हुई है। ट्रक चालक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई हैं।पुलिस का कहना है कि हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

संबंधित सामग्री

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में करनाल से 22 साल की महिला गिरफ्तार, 13 हुए आरोपी

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में करनाल से 22 साल की महिला गिरफ्तार, 13 हुए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के करनाल से 22 साल की महिला को पकड़ा है। इसके साथ ही इस केस में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 13 हो गई है।

Nov 02, 2026
Guwahati Hotel Firing: गुवाहाटी  होटल में चलीं गोलियां, 5 की मौत, जाने वजह

Guwahati Hotel Firing: गुवाहाटी होटल में चलीं गोलियां, 5 की मौत, जाने वजह

असम के गुवाहाटी स्थित बिलास इन होटल में लीज विवाद को लेकर फायरिंग हुई। घटना में पांच लोगों की मौत और एक घायल हुआ। आरोपी घनकांत गोगोई गिरफ्तार है।

Oct 27, 2026
Tiger Shroff Firing Case:  इंदौर में छिपा रहा टाइगर श्रॉफ फायरिंग का आरोपी, होटल नहीं अस्पताल बना ठिकाना

Tiger Shroff Firing Case: इंदौर में छिपा रहा टाइगर श्रॉफ फायरिंग का आरोपी, होटल नहीं अस्पताल बना ठिकाना

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के आरोपी प्रांजल ठाकरान को इंदौर से पकड़ा गया है। वह पुलिस से बचने के लिए पांच दिन भाई के अस्पताल में रुका था।<br/>

Oct 25, 2026
अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

मुंबई की मेयर रितु तावड़े के कार्यालय को मिले धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के जलसा बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Oct 23, 2026
SP AK-47 Harsh Firing: राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा से AK-47 हर्ष फायरिंग पर मांगा जवाब; दशहरे का वायरल हुआ था VIDEO

SP AK-47 Harsh Firing: राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा से AK-47 हर्ष फायरिंग पर मांगा जवाब; दशहरे का वायरल हुआ था VIDEO

विजयादशमी पर शस्त्र पूजा के बाद एके-47 से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया है। इस पर पुलिस मुख्यालय ने राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है।

Oct 22, 2026