Tiger Shroff Firing Case Pranjal Hid in Indore

Tiger Shroff Firing Case: इंदौर में छिपा रहा टाइगर श्रॉफ फायरिंग का आरोपी, होटल नहीं अस्पताल बना ठिकाना

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के आरोपी प्रांजल ठाकरान को इंदौर से पकड़ा गया है। वह पुलिस से बचने के लिए पांच दिन भाई के अस्पताल में रुका था।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Tiger Shroff Firing Case:  इंदौर में छिपा रहा टाइगर श्रॉफ फायरिंग का आरोपी, होटल नहीं अस्पताल बना ठिकाना

Tiger Shroff Firing case accused shocking reveal

इंदौर। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में इंदौर से गिरफ्तार प्रांजल ठाकरान को लेकर नई जानकारी सामने आई है। हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला 22 साल का प्रांजल पुलिस की नजरों से बचने के लिए होटल की जगह एक अस्पताल में रुक रहा था। वह पिछले पांच दिनों से इंदौर में था।

भाई के अस्पताल में कटती थीं रातें

पुलिस की पड़ताल के मुताबिक प्रांजल को हमले के बाद ही अंदाजा था कि पुलिस उसे ढूंढ रही है। इसी डर से उसने होटल में कमरा नहीं लिया। मालवा मिल चौराहे के अंकुर स्टेप डाउन सेंटर में उसका पैरालिसिस पीड़ित भाई भर्ती है, जहां उसकी फिजियोथेरेपी चल रही थी। प्रांजल रोज भाई से मिलने जाता, दिन वहीं बिताता और रात को विजिटर्स रूम में रुक जाता था।

इंस्टाग्राम पर हथियारों का शौक

प्रांजल को सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने और दबंगई वाले वीडियो डालने का शौक है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिस्तौल, बंदूक और गले में कारतूस की माला वाले वीडियो मिले हैं। जेल परिसर के बाहर बनाए गए वीडियो भी मिले हैं। वह खुद को हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का अध्यक्ष बताता था। इस साल मार्च में पानीपत के एक मनी एक्सचेंज कार्यालय पर हुई फायरिंग में भी उसका नाम सामने आया था।

मुंबई फायरिंग में भूमिका की जांच

जांच एजेंसियां अब मुंबई में हुई फायरिंग में उसकी भूमिका खंगाल रही हैं। आरोप है कि उसने हमले में शामिल आरोपियों तक हथियार पहुंचाने में मदद की थी। उसे हमले की जानकारी भी थी। 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच से छह राउंड फायरिंग हुई थी। अभिनेता सुरक्षित रहे, लेकिन उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर घायल हो गए थे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026