Dhamtari Leopard Attack Villagers Catch wildanimal

Leopard Attack News: धमतरी में खूंखार तेंदुए ने बेटी पर किया हमला, बचाने के लिए भिड़ गया पिता; फिर जो हुआ

धमतरी के सीतानदी अभ्यारण में तीन दिन से गांवों में हमले कर रहे तेंदुए को ग्रामीणों ने रस्सी से काबू किया। वन विभाग उसे जंगल सफारी ले गया है, जहां रैबीज समेत दूसरे कारणों की जांच होगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Leopard Attack News: धमतरी में खूंखार तेंदुए ने बेटी पर किया हमला, बचाने के लिए भिड़ गया पिता; फिर जो हुआ

Leopard Attack In Dhamtari chhattisgarh

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सीतानदी अभ्यारण क्षेत्र के गांवों में तीन दिन से दहशत फैला रहे तेंदुए को आखिरकार ग्रामीणों ने पकड़ लिया। शुक्रवार सुबह यह तेंदुआ धमतरी के आमानारा गांव पहुंचा। वहां पहुंचते ही उसने 4 साल की सुहानी मरकाम पर हमला कर दिया। बेटी को बचाने के लिए पिता तेंदुए से भिड़ गए। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने लकड़ी और रस्सी की मदद से उसे काबू में कर लिया।

जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने कारीपानी, आमानारा और बहीगांव समेत आसपास के गांवों में 15 से ज्यादा लोगों को घायल किया। इनमें बाइक सवार सदराम नेताम भी शामिल हैं। बहीगांव में एक बुजुर्ग पर भी हमला हुआ था। सभी घायलो का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 

तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला कर ली जान

आमानारा के 42 साल के प्रभु पर्दे की इस हमले में जान चली गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तेंदुए को खोज रहे थे। तभी उसने प्रभु पर जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपत हालत में उन्हें नगरी अस्पताल ले जाया जा रहा था। हालांकि हमला इतना घातक था कि ग्रामीण की रास्ते पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। हालांकि इसके बाद वन विभाग ने कुछ चिह्नित जगहों पर पिंजरे लगाए थे। लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।

ग्रामीणों को लगातार बना रहा था शिकार

तेंदुए को पकड़ने के लिए रात तक थर्मल ड्रोन से भी निगरानी चल रही थी। ग्रामीणों ने पकड़े गए तेंदुए को जाल में ढककर वन विभाग के हवाले कर दिया। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वरूण जैन ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद तेंदुए को दोपहर तक जंगल सफारी भेज दिया गया। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसकी जांच हो रही है। लगातार हमलों और व्यवहार में बदलाव को देखते हुए रैबीज की आशंका समेत दूसरे संभावित कारणों की भी जांच होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026