Diwali Flight Fares Double After Fuel Charge Hike

Fuel Charge Hike: ईंधन शुल्क बढ़ा, दीपावली पर फ्लाइट का किराया दोगुना, मुंबई से 26 हजार रुपए देने होंगे

दीपावली पर घर लौटने वालों को इस बार हवाई सफर महंगा पड़ेगा। इंडिगो ने घरेलू उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाया, मुंबई से ग्वालियर का किराया 26 हजार रुपए तक पहुंचा।

By : संजय चतुर्वेदी
Fuel Charge Hike: ईंधन शुल्क बढ़ा, दीपावली पर फ्लाइट का किराया दोगुना, मुंबई से 26 हजार रुपए देने होंगे

Flight Fare Hike during Diwali Festival

ग्वालियर। दीपावली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों की जेब पर इस बार हवाई सफर भारी पड़ने वाला है। एक तरफ इंडिगो एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है, वहीं दूसरी तरफ त्योहार के आसपास कई शहरों से ग्वालियर आने का हवाई किराया सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना तक पहुंच रहा है। मुंबई से ग्वालियर आने के लिए टिकट का किराया 26 हजार रुपए से अधिक और बेंगलुरु से आने के लिए 17 हजार रुपए से ज्यादा होने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को टिकट के लिए सामान्य दिनों के मुकाबले कहीं अधिक राशि खर्च करनी पड़ सकती है।

छुट्टियों के कारण बढ़ी भीड़

दीपावली 8 नवंबर को है। त्योहार के बाद लगातार छुट्टियां होने के कारण दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों में रहने वाले छात्र और नौकरीपेशा लोग बड़ी संख्या में ग्वालियर लौटेंगे। इसका असर हवाई किराए पर दिखाई देने लगा है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना पहले से ही मुश्किल है। ऐसे में हवाई सफर का महंगा होना यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है।

कितना है ग्वालियर का सामान्य किराया

नई दिल्ली से ग्वालियर का सामान्य किराया 2,556 रुपए है, जो त्योहार के आसपास 21,141 रुपए तक पहुंच सकता है। मुंबई का किराया 5,273 रुपए से बढ़कर 26,824 रुपए और बेंगलुरु का 7,704 रुपए से बढ़कर 17,784 रुपए तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, वास्तविक किराया यात्रा की तारीख, सीटों की उपलब्धता और बुकिंग के समय के अनुसार बदल सकता है।

फ्यूल चार्ज बढ़ने से टिकट पर अतिरिक्त बोझ

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाया है। दूरी के आधार पर यह बढ़ोतरी 100 से 350 रुपए तक है। ग्वालियर से दिल्ली और मुंबई जैसे 501 से 1 हजार किलोमीटर की श्रेणी वाले मार्गों पर फ्यूल चार्ज अब 600 रुपए बताया गया है, जो पहले की तुलना में 200 रुपए अधिक है। इससे टिकट की कुल कीमत में अतिरिक्त बढ़ोतरी होगी।

दिल्ली के लिए अब सप्ताह में 6 दिन मिलेगी फ्लाइट

दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। राजमाता विजया राजे सिंधिया विमानतल से अब सप्ताह में छह दिन दिल्ली के लिए हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी। शीतकालीन शेड्यूल के तहत अकासा एयरलाइंस ने अपनी दिल्ली उड़ान का विस्तार करते हुए सप्ताह में एक दिन और सेवा बढ़ा दी है। पहले यह विमान सोमवार और शुक्रवार को संचालित होता था, लेकिन अब बुधवार को भी उड़ान भरेगा। इससे व्यापार, नौकरी और अन्य कामों के सिलसिले में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। अकासा एयर की उड़ान अब सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। वहीं, इंडिगो की दिल्ली उड़ान मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध है। इस तरह दोनों एयरलाइंस की सेवाओं को मिलाकर यात्रियों को सप्ताह में छह दिन दिल्ली आने-जाने की सुविधा मिलेगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के बीच इन उड़ानों के दिनों में यह बढ़ोतरी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आने के समय में बदलाव वापसी का समय वही

अकासा एयर की उड़ान के समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है। पहले विमान सुबह 10:50 बजे ग्वालियर पहुंचता था और 11:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होता था। नए शेड्यूल के अनुसार अब विमान सुबह 11:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगा। यहां से 11:50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यानी विमान के आने का समय 25 मिनट आगे किया गया है, जबकि रवाना होने का समय पहले जैसा ही रहेगा।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026