प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार को पहुंचेंगे अयोध्या

प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार को पहुंचेंगे अयोध्या

By : Swadesh News
प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार को पहुंचेंगे अयोध्या

-कारसेवकपुरम् में 18 से शुरू हो रहे अ.भा. शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग का करेंगे उद्घाटन

-श्रीरामलला का दर्शन भी करेंगे, बजरंगबली के दर्शन के लिए हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

लखनऊ/वेब डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार (17 अक्टूबर) को अयोध्या पहुंचेंगे और 18 अक्टूबर को कारसेवकपुरम् में संघ के पांच दिवसीय अखिल भारतीय शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 23 अक्टूबर को वर्ग के समापन सत्र में उपस्थित रहेंगे।

अयोध्या में संघ के स्वयंसेवकों की शारीरिक दक्षता बढ़ाने के लिए पांच दिवसीय अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग का आयोजन हो रहा है। इसमें देशभर से संघ के शारीरिक विभाग से जुड़े करीब 500 स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।

वह श्रीरामलला का दर्शन करेंगे और बजरंगबली का आशीर्वाद लेने के लिए हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। वर्ग में सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर भी उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख डॉ. दिनेश कुलकर्णी और सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद पूरे समय वर्ग में रहेंगे। 

अयोध्या में होने वाले शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग में दंड, दंड युद्ध, नि:युद्ध, आसन, यस्टी, योगासन, खेल, पद विन्यास, समता और सामूहिक समता में निपुण स्वयंसेवक शामिल होंगे। संघ की लगने वाली नित्य की शाखा और संघ के प्रशिक्षण वर्गों में इन्हीं 10 विषयों की शिक्षा स्वयंसेवकों को दी जाती है। यस्टी को अभी हाल ही में शामिल किया गया है।

अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग की दिनचर्या काफी कठोर होती है। वर्ग में 24 गण और आठ वाहिनी रहेंगी। प्रतिदिन सुबह और शाम को मिलाकर 09 घंटे का शारीरिक प्रशिक्षण होगा। इसके अलावा दोपहर में एक चर्चा सत्र और रात्रि में भोजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का सत्र रहेगा। इसके साथ ही इस वर्ग में यह तय किया गया है कि जो कार्यकर्ता इस वर्ग में आ रहे हैं उन्हें बंशी, मुरली या बिगुल में से कोई न कोई एक वाद्य यंत्र बजाने आता हो।

राष्ट्र सेविका समिति की बहनें संभालेंगी व्यवस्था

प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए देशभर से करीब 500 कार्यकर्ता 17 अक्टूबर की सायंकाल अयोध्या पहुंच जाएंगे। कुछ कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ अयोध्या आएंगे। संगठन की ओर से उनके परिवार के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। कार्यकर्ताओं के परिवारों को ठहरने की व्यवस्था कारसेवकपुरम् के बाहर की गई है। उनकी व्यवस्था में राष्ट्र सेविका समिति की बहनों को लगाया गया है।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Dhar Bhojshalahistory:  भोजशाला के इतिहास पर संघ की प्रदर्शनी, तस्वीरों के जरिए दिखाई गई खिलजी के आक्रमण तक की कहानी

Dhar Bhojshalahistory: भोजशाला के इतिहास पर संघ की प्रदर्शनी, तस्वीरों के जरिए दिखाई गई खिलजी के आक्रमण तक की कहानी

मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर चर्चा में है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक के दौरान भोजशाला के इतिहास पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई।

Nov 03, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, पंच परिवर्तन के क्रियान्वयन तथा शाखा विस्तार और दृढ़ीकरण पर होगा विचार-विमर्श

Nov 02, 2026
संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की सौ वर्ष की यात्रा उपहास से अपेक्षा तक पहुँची है। अब संवाद, सामाजिक विश्वसनीयता, समन्वय और मूल वैचारिक अधिष्ठान बनाए रखना उसकी प्रमुख चुनौतियाँ हैं।

Nov 02, 2026
Dr. Mohan Bhagwat Bhopal: भोपाल में आचार्य समयसागर महाराज से हुई RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मुलाकात

Dr. Mohan Bhagwat Bhopal: भोपाल में आचार्य समयसागर महाराज से हुई RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मुलाकात

राजधानी भोपाल में वर्षा योग चातुर्मास कर रहे आचार्य समयसागर महाराज के दर्शनार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे।

Oct 29, 2026