राहुल गांधी की राजनीति को डॉ. मोहन यादव ने किया फेल

राहुल गांधी की राजनीति को डॉ. मोहन यादव ने किया फेल

अनुराग उपाध्याय, भोपाल

By : Swadesh Bhopal
राहुल गांधी की राजनीति को डॉ. मोहन यादव ने किया फेल

राहुल गांधी को मोहन यादव का गैस त्रासदी से जवाब

इंदौर में राजनीतिक रोटियां सेकने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आइना दिखा दिया। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मुद्दे पर राहुल गांधी की रणनीति मोहन सरकार को घेरने की थी। लेकिन उसी समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल गैस त्रासदी की जनक यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर पहुंच गए और हजारों मौतों की जिम्मेदार तत्कालीन कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।

राजनीतिक अंदाज में इस घटना को समझें तो इसे “नहले पर दहला” देना कहा जा सकता है। भागीरथपुरा में पानी की गड़बड़ी का मामला गंभीरता के साथ 24 दिसंबर को सामने आया। 29 दिसंबर को दूषित पानी से मौतों का मामला अखबारों की सुर्खियां बना। इसके बावजूद देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इंदौर पहुंचने में लगभग 20 दिन लग गए। राहुल गांधी के आने की टाइमिंग यह बताती है कि वे केवल रस्म अदायगी के लिए इंदौर पहुंचे थे।

राहुल गांधी के इस राजनीतिक स्टंट में उनके साथ विवादास्पद विधायक फूलसिंह बरैया भी मौजूद रहे, जिससे कांग्रेस नेता ही असहज नजर आए। अपने बड़बोलेपन के कारण फूलसिंह आम लोगों के साथ-साथ कांग्रेसियों की भी आंख की किरकिरी बने हुए हैं।

राहुल गांधी इंदौर में भाजपा सरकार को आइना दिखाने की कोशिश करते, उससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और इंदौर की जनता ने उन्हें अच्छे से आइना दिखा दिया। कुछ घंटों के दौरे में राहुल गांधी ने कांग्रेस स्टाइल में दुख-दर्द की रस्म अदा की और दिल्ली रवाना हो गए।

राहुल गांधी ने बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात की। वे उन दो परिवारों के घर भी गए, जहां दूषित पानी जानलेवा साबित हुआ। लेकिन इसके बावजूद न राहुल गांधी लोगों के दिलों को छू पाए और न ही पीड़ितों ने उन्हें कोई खास तवज्जो दी। उल्टा, पीड़ितों ने राहुल गांधी से यह जरूर कहा कि आपको यहां आने की फुर्सत मिल ही गई। इससे साफ जाहिर होता है कि पीड़ितों की राहुल गांधी में कोई विशेष रुचि नहीं थी।

राहुल गांधी ने कहा कि हमसे कहा जाता था कि देश को स्मार्ट शहर मिलेंगे, लेकिन यह कैसा स्मार्ट सिटी मॉडल है, जहां पानी पीने से लोगों की मौत हो जाती है और लोगों को डराया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी हालत सिर्फ इंदौर की ही नहीं, बल्कि देश के कई शहरों की है और सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है।

इस मामले का दूसरा पहलू भोपाल में देखने को मिला। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी की टाइमिंग को पूरी तरह फेल कर दिया। भोपाल में मुख्यमंत्री यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर पहुंचे, जहां कांग्रेस शासनकाल में गैस कांड हुआ था। इस त्रासदी के मुख्य आरोपी वॉरेन एंडरसन को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अमेरिका भागने में मदद की थी। बताया जाता है कि तब राजीव गांधी के निर्देश पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने हजारों मौतों के आरोपी एंडरसन को सुरक्षित भोपाल से बाहर भेज दिया था।

इंदौर की घटना को एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद राहुल गांधी को इस पर राजनीति सूझी, तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में नजर आए। मुख्यमंत्री सही समय पर कार्बाइड परिसर पहुंचे। यह पहला अवसर था, जब कोई मुख्यमंत्री यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर में गया हो।

मुख्यमंत्री यादव ने राहुल गांधी को आइना दिखाने के साथ पूरी कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। इसे ही कहते हैं नहले पर दहला।

इधर स्वदेश से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 40 वर्षों तक रासायनिक कचरा यहां पड़ा रहा। हमारी सरकार ने माननीय उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में बिना किसी पर्यावरणीय नुकसान और मानव हानि के इस रासायनिक कचरे का सफलतापूर्वक निष्पादन करवाया। अब सभी वर्गों और प्रभावित पक्षों को विश्वास में लेकर यूनियन कार्बाइड परिसर का विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में अब स्वच्छ हो चुके इस परिसर में भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में एक स्मारक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन राज्य सरकार सभी गैस पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है। भोपाल ने कांग्रेस शासन में मौत का मंजर देखा है, जिसे दुनिया आज भी नहीं भूली है।

इस भीषण त्रासदी के बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया गया था, लेकिन तत्कालीन सरकार के जिम्मेदारों ने फैक्ट्री के मालिक वॉरेन एंडरसन को यहां से भागने में मदद की। केंद्र में यूपीए सरकार के कार्यकाल में भी इस गैस प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

संबंधित सामग्री

Rahul Gandhi Indore: इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यक्रम में एंट्री के लिए ये जरूरी

Rahul Gandhi Indore: इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यक्रम में एंट्री के लिए ये जरूरी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच चुके है।

Sep 19, 2026
Indore Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर

Indore Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले राजनीतिक पारा हाई हो गया है।

Sep 19, 2026
Rahul Gandhi Indore: राहुल गांधी का एमपी दौरा टला, 12 सितंबर को आ रहे थे इंदौर 

Rahul Gandhi Indore: राहुल गांधी का एमपी दौरा टला, 12 सितंबर को आ रहे थे इंदौर 

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आगामी इंदौर दौरा स्थगित हो गया है। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी को 12 सितंबर को इंदौर आना था...

Sep 02, 2026
Datia By-Election: भाजपा भले हारी दतिया, लेकिन बढ़ा वोट बैंक, सीएम मोहन बोले...

Datia By-Election: भाजपा भले हारी दतिया, लेकिन बढ़ा वोट बैंक, सीएम मोहन बोले...

मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार रही दतिया विधानसभा उचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को चुनाव हराकर दतिया सीट पर कब्जा जमा

Aug 04, 2026
Bhopal Farmer Protest: भोपाल किसानों आंदोलन पर CM मोहन का बड़ा बयान

Bhopal Farmer Protest: भोपाल किसानों आंदोलन पर CM मोहन का बड़ा बयान

राजधानी भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है।

Jul 29, 2026