Datia By-Election bjp

Datia By-Election: भाजपा भले हारी दतिया, लेकिन बढ़ा वोट बैंक, सीएम मोहन बोले...

मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार रही दतिया विधानसभा उचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को चुनाव हराकर दतिया सीट पर कब्जा जमा

By : विकास जैन
Datia By-Election: भाजपा भले हारी दतिया, लेकिन बढ़ा वोट बैंक, सीएम मोहन बोले...

Datia By-Election: भाजपा भले हारी दतिया, लेकिन बढ़ा वोट बैंक, सीएम मोहन बोले...

Datia By-Election: मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार रही दतिया विधानसभा उचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को चुनाव हराकर दतिया सीट पर कब्जा जमा लिया। इस चुनाव में भले ही बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन चुनाव में वोट बैंक बढ़ा है।

क्या हुआ उपचुनाव?

दतिया सीट पहले कांग्रेस के पाले मैं थी। कांग्रेस से विधायक रहे राजेंद्र भारती को एक मामले में कोर्ट ने उनकी विधायकी शून्य कर दी थी। जिसके बाद दतिया सीट पर उपचुनाव हुए। बीजेपी ने दतिया से अशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह से चुनाव हार गए। चुनाव में मिली हार के बाद पहली बार प्रदेश के मुखिया मोहन यादव का एक बयान सामने आया है।

बीजेपी का बढ़ा वोट बैंक 

सीएम मोहन यादव ने कहा है कि दतिया सीट पहले कांग्रेस के पास थी। सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने अपना प्रदर्शन बेहतर किया है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि बीजेपी को पहले हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 1,700 वोट अधिक प्राप्त हुए हैं।  

जनता का निर्णय सर्वोपरि: सीएम मोहन

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा को हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और राज्यसभा चुनावों में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता मिली है। एक उपचुनाव का परिणाम पार्टी के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकता। हम आगे और मजबूती से मैदान में उतरेंगे। चुनाव में हार-जीत चलती रहती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच बना रहता है। आने वाले समय में जो भी चुनाव होंगे, उनमें भाजपा और अधिक ताकत, ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी और विजय हासिल करेगी।
 

संबंधित सामग्री

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों से कांग्रेस की दूरियां बनाए रखने को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Nov 16, 2026
MP Congress Poster War: MP में कमलनाथ के जन्मदिन से पहले कांग्रेस में गुटबाजी, दिखे गई पोस्टर कलह!

MP Congress Poster War: MP में कमलनाथ के जन्मदिन से पहले कांग्रेस में गुटबाजी, दिखे गई पोस्टर कलह!

मध्य प्रदेश कांग्रेस में 2028 के विधानसभा चुनाव के चेहरे को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व सांसद नकुलनाथ के...

Nov 13, 2026
Rajnath Singh OM Birla Bhopal: भोपाल आएंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जानिए क्यों?

Rajnath Singh OM Birla Bhopal: भोपाल आएंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जानिए क्यों?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए देश भर के दिग्गज नेताओं के भोपाल और...

Nov 10, 2026
MP Bjp Niyuktiya: MP भाजपा में बड़ी नियुक्तियां, पूर्व केंन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को मिला बड़ा पद 

MP Bjp Niyuktiya: MP भाजपा में बड़ी नियुक्तियां, पूर्व केंन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को मिला बड़ा पद 

भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी भोपाल में बीते रविवार की देर रात नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने...

Sep 07, 2026
Datia By-Election Results Live: दतिया उपचुनाव का रिजल्ट; घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से हराया

Datia By-Election Results Live: दतिया उपचुनाव का रिजल्ट; घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से हराया

मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आज सुबह 8 बजे से मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती शुरू हो गई है।

Aug 03, 2026