3200 करोड़ के शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार

3200 करोड़ के शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में कथित 3200 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार की गईं।

By : स्वदेश डेस्क
3200 करोड़ के शराब घोटाले में  ED की बड़ी कार्रवाई,  मुख्य आरोपी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार

रायपुरः छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ के शराब घोटाले में एक बार फिर ईडी की कार्रवाई देखने को मिली है। इस घोटाले की मुख्य आरोपी सौम्या चौरसिया को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एजेंसी ने समन जारी कर उनको पूछताछ के लिए बुलाया था।

पूछताछ के दौरान ही टीम को सौम्या चौरसिया से विस्तृत जानकारी ली गई। इस दौरान कई अहम सबूत प्राप्त हुए। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार के दिन उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

पूर्व सीएम की रही हैं उप सचिव

आरोप है कि घोटाले के तहत विभिन्न राजस्व एवं लाइसेंस संबंधी प्रक्रियाओं में अनियमितता और लाखों करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई। ईडी ने जांच के आधार पर गिरफ्तारी की सिफारिश की और अधिकारी ने अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की। रायपुर की विशेष कोर्ट में सुबह 11 बजे सौम्या चौरसिया को पेश किया जाएगा। सौम्या चौरसिया कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में पॉवरफुल अधिकारी मानीं जाती थीं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही हैं।

आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी शराब घोटाले की जांच में महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से आगामी दिनों में और भी बड़ी जानकारी सामने आने की संभावना है।

कौन हैं सौम्या चौरसिया

पूर्व सीएम की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया 2008 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म जन्म छत्तीसगढ़ के भिलाई क्षेत्र में हुआ है। उनकी शादी सौरभ मोदी के साथ हुई है। सौम्या चौरसिया, पेंड्रा, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई और पाटन में एसडीएम रह चुकी हैं। 2016 में वह रायपुर नगर निगम में अपर आयुक्त थीं। फिर साल 2018 में वह भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद सीएम ऑफिस में पदस्थ हुईं थी।

संबंधित सामग्री

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 27000 पन्नों का चालान पेश; 20 लोग और 22 कंपनियाँ आरोपी

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 27000 पन्नों का चालान पेश; 20 लोग और 22 कंपनियाँ आरोपी

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में एसीबी ईओडब्ल्यू ने रायपुर की विशेष अदालत में 27 हजार पन्नों का 10वां चालान पेश किया। 20 लोगों और 22 फर्मों पर आरोप हैं। अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।

Oct 15, 2026
CG Sharab Ghotala: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

CG Sharab Ghotala: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें 18 अगस्त तक ED रिमांड में भेजा।

Aug 12, 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच की। गोवा का लग्जरी होटल भी जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज हुई।<br/>

Jun 09, 2026
शराब घोटाले पर ED का बड़ा वार, 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

शराब घोटाले पर ED का बड़ा वार, 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा बाजार मूल्य की संपत्तियां अटैच की हैं। कार्रवाई में गोवा का लग्जरी होटल, जमीनें, बैंक खाते और निवेश भी शामिल हैं।

Jun 02, 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 13 ठिकानों पर रेड से खुली 2883 करोड़ की परतें

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 13 ठिकानों पर रेड से खुली 2883 करोड़ की परतें

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने 13 ठिकानों पर छापेमारी कर 5.39 करोड़ की जब्ती की। 2883 करोड़ के इस केस में बड़े नेताओं और अफसरों की भूमिका जांच के दायरे में है।

May 03, 2026