Bhopal Accident

Bhopal Accident: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला, मौत 

राजधानी भोपाल के भदभदा चौराहे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में एक युवा महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

By : विकास जैन
Bhopal Accident: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला, मौत 

Bhopal Accident: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला, मौत 

Bhopal Accident: राजधानी भोपाल के भदभदा चौराहे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में एक युवा महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। सपना रैपिडो बाइक से अपने दफ्तर जा रही थीं, उसी दौरान एक अन्य बाइक सवार के अचानक कट मारने से यह हादसा हुआ। 

कैसे हुआ हादसा?

मीडिया की खबरों के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे सपना कुमारी ने एक निजी न्यूज चैनल के ऑफिस जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। जब उनकी बाइक भदभदा चौराहे के पास पहुंची, तभी बगल से गुजर रहे एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो चालक को अचानक कट मार दिया। कट लगने के कारण रैपिडो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठीं सपना सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि सपना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बिहार की रहने वाली थीं सपना

मृतका सपना कुमारी (25) मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं और भोपाल में रहकर एक निजी न्यूज चैनल में ट्रेनी पत्रकार के रूप में कार्यरत थीं। रोज की तरह रविवार सुबह भी वे अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं, लेकिन रास्ते में ही काल के गाल में समा गईं। हादसे की सूचना मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के तुरंत बाद कट मारने वाला बाइक सवार और डंपर चालक दोनों मौके से फरार हो गए।