“अभ्युदय मध्यप्रदेश” में झलकी लोक संस्कृति

“अभ्युदय मध्यप्रदेश” में झलकी लोक संस्कृति

By : Swadesh Bhopal
“अभ्युदय मध्यप्रदेश” में झलकी लोक संस्कृति

लोक एवं जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और रंगों से सजी राजधानी

70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के पूर्वरंग अंतर्गत गुरुवार को भोपाल के विभिन्न मार्गों, स्थलों एवं चौराहों पर भव्य सांस्कृतिक यात्राएं निकाली गईं। मध्यप्रदेश के लोक अंचलों और जनजातीय क्षेत्रों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कला प्रस्तुत करते हुए आम नागरिकों से अपने प्रदेश के गरिमामय स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता का आह्वान किया।

कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी

लोक एवं जनजातीय नृत्य कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी, जिन्हें देखकर लोग उत्साहित दिखाई दिए। यात्राओं के साथ चल रहे अश्व और वाद्ययंत्रों ने भी युवाओं का आकर्षण बढ़ाया। लोग कलाकारों के साथ सेल्फी लेते नज़र आए और मध्यप्रदेश की विविधतापूर्ण संस्कृति की सराहना की।

सांस्कृतिक यात्राओं के प्रमुख रूट और प्रस्तुतियां

बैरागढ़ रूट

बैरागढ़ से प्रारंभ होकर लालघाटी चौराहा, हलालपुरा गुफा मंदिर, द्रौणाचल, आर्मी कैंट, एयरपोर्ट रोड चौराहा और शाहजहांनाबाद होते हुए यात्रा हमीदिया अस्पताल चौराहा तक पहुँची।स्वाति उखले एवं साथी (उज्जैन) द्वारा मालवा का पारंपरिक मटकी नृत्य प्रस्तुत किया गया।अर्जुन बाघमारे एवं साथी (बैतूल) ने ठाठ्या नृत्य की प्रस्तुति दी, जो दिवाली पर गोंड जनजाति द्वारा किया जाता है।

2. सीपेट जे.के. रोड रूट

यह यात्रा कालिटी स्वीट्स, पिपलानी, भेल कॉलेज, आईएसबीटी, डीआरएम ऑफिस चौराहा तक पहुंची। लालबहादुर घासी एवं साथी (सीधी) ने घसियाबाजा नृत्य प्रस्तुत किया।संतोष कुमार यादव एवं साथी (सीधी) ने अहिराई नृत्य की प्रस्तुति देकर नागरिकों से स्थापना दिवस में सहभागिता का आग्रह किया।

3. कोलार डोमार्ट रूट

मंदाकिनी चौराहा, सर्वधर्म कॉलोनी, निशाल मेगा मार्ट, शाहपुरा चौराहा, बिट्टन मार्केट होते हुए यात्रा 10 नंबर मार्केट तक पहुँची।अनुजा जोशी एवं साथी (खंडवा) ने गणगौर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। तुलेश्वर भावे एवं साथी (डिंडोरी) ने गुदुमबाजा नृत्य प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार सूरजनगर चौराहा से एकांत पार्क चौराहा, 6 नंबर मार्केट से प्रभात चौराहा और अशोका गार्डन से कोहेफिजा चौराहा तक बधाई, अहिराई और ढिमरायाई नृत्यों की प्रस्तुतियों ने भोपाल की सड़कों को लोक संस्कृति के रंगों से सजा दिया।

स्थापना दिवस पर कर्मचारियों के लिए सौगात की संभावना

राज्य सरकार प्रदेश के लगभग 5.85 लाख कर्मचारियों को स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात दे सकती है। संभावना है कि सरकार कर्मचारियों का बकाया 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने और 4 माह का एरियर देने की घोषणा करे। नया डीए 1 जुलाई 2025 से प्रभावशील माना जाएगा और नवंबर-दिसंबर के वेतन में जोड़ा जा सकता है।

वित्त विभाग के अनुसार, सरकार पर हर महीने लगभग ₹125 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आएगा, जबकि एरियर समेत कुल वित्तीय भार करीब ₹600 करोड़ तक पहुँचेगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इससे पहले 27 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीए में 3 प्रतिशत वृद्धि की थी।

स्थापना दिवस पर "पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा" का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल से “पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा” का शुभारंभ करेंगे।इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, भारत के विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के फ्लैग-ऑफ के साथ तीनों हेलीकॉप्टर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।

हेलीकॉप्टर सेवा का नियमित संचालन 20 नवंबर 2025 से आरंभ होगा। यह सेवा प्रत्येक सेक्टर में सप्ताह में पाँच दिन संचालित की जाएगी। संचालन के लिए तीन वर्ष का अनुबंध किया गया है 

सेक्टर 1: इंदौर – उज्जैन – ओंकारेश्वर (मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन)

सेक्टर 2: भोपाल – मढ़ई – पचमढ़ी (मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्रा. लि.)

सेक्टर 3: जबलपुर – बांधवगढ़ – कान्हा (मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्रा. लि.)

संबंधित सामग्री

71वें स्थापना दिवस पर विशेष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास पथ पर ''मध्यप्रदेश''

71वें स्थापना दिवस पर विशेष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास पथ पर ''मध्यप्रदेश''

भारत का हृदय मध्यप्रदेश 71वें स्थापना दिवस पर विकास की नई ऊंचाइयों पर है। निवेश, गरीब कल्याण, किसान, युवा और नारी शक्ति से जुड़ी उपलब्धियां इस लेख में गिनाई गई हैं।<br/>

Nov 01, 2026
MP Foundation Day Special: विकास के नए पड़ाव पर मध्यप्रदेश, डेढ़ दशक में प्रति व्यक्ति आय चार गुना बढ़ी

MP Foundation Day Special: विकास के नए पड़ाव पर मध्यप्रदेश, डेढ़ दशक में प्रति व्यक्ति आय चार गुना बढ़ी

मध्यप्रदेश 70 साल का हुआ। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार प्रति व्यक्ति आय 38,497 से बढ़कर 1,69,050 रुपये हुई, जीडीपी 16,69,750 करोड़ अनुमानित और बजट 23 गुना बढ़ा।

Nov 01, 2026
MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Nov 01, 2026
Droupadi Murmu Bastar Visit: राष्ट्रपति मुर्मू ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, मुरिया दरबार पहुंचीं; लालबाग में देंगी भाष

Droupadi Murmu Bastar Visit: राष्ट्रपति मुर्मू ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, मुरिया दरबार पहुंचीं; लालबाग में देंगी भाष

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन किए और मुरिया दरबार में शामिल हुईं। वे लालबाग मैदान में सभा को संबोधित करेंगी।

Oct 23, 2026