Madhya Pradesh Foundation Day Indore Celebration

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day program

इंदौर। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर इंदौर आज रविवार को उत्सव के रंग में रहेगा। शहर में कई कार्यक्रम होंगे, लेकिन जिले का मुख्य समारोह राजेंद्र नगर के लता मंगेशकर सभागृह में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, बाहर विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगेगी और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी बांटा जाएगा।

स्कूली बच्चे दिखाएंगे प्रदेश की संस्कृति

समारोह की सबसे बड़ी रौनक स्कूली विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। बच्चे अपनी कला के जरिए मध्यप्रदेश की संस्कृति और पुरानी परंपराओं की झलक पेश करेंगे। जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शहर के कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

प्रदर्शनी और हितलाभ वितरण

कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग सरकारी विभाग अपने स्टॉल लगाएंगे। इनमें विभागों के कामकाज और उनके उत्पादों को दिखाया जाएगा। आम लोग यहां देख सकेंगे कि सरकारी योजनाओं के तहत क्या काम हुए हैं। इसी मंच से अलग-अलग योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ भी सौंपा जाएगा।

रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी भवन

स्थापना दिवस पर इंदौर के प्रमुख सरकारी भवनों को खास रोशनी से सजाया जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। सभी कार्यालय प्रमुखों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मुख्य समारोह में जरूर पहुंचें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026