गुजरात के गांधीनगर में इंदौर जैसा दूषित पानी, 100 से ज्यादा मरीज से मचा हड़कंप

गुजरात के गांधीनगर में इंदौर जैसा दूषित पानी, 100 से ज्यादा मरीज से मचा हड़कंप

गांधीनगर में दूषित पानी से 100 से ज्यादा लोग बीमार होने का मामला सामने आया। जांच में टायफाइड के खतरे के बाद प्रशासन ने उपचार और जांच तेज कर दी।

By : स्वदेश डेस्क
गुजरात के गांधीनगर में इंदौर जैसा दूषित पानी, 100 से ज्यादा मरीज से मचा हड़कंप

गांधीनगरः गुजरात के गांधीनगर में भी अब इंदौर जैसी ही भयावह स्थिति पैदा हो गई है। दूषित पानी के कारण 100 से ज्यादा लोग बीमार होकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके हेल्थ टेस्ट में पता चला है कि ज्यादातर मरीजों को टायफाइड हुआ है और इलाके के पीने का पानी असुरक्षित है।

इलाके में इतने लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद नगर निगम ने घर-घर सर्वेक्षण कर क्लोरीन की गोलियां बांटना शुरू कर दिया है। साथ ही लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। वहीं, इस गंभीर मामले पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नजर बनाए हुए हैं। गृह मंत्री और गांधीनगर के सांसद अमित शाह ने भी फोन पर हालात का जायजा लिया और राज्य सरकार को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा।

शहर से टाइफाइड के बढ़े मामले

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के गांधीनगर इलाके में अचानक बड़ी मात्रा में टाइफाइड के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक मरीजों के भर्ती कराया गया है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। इन मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ी है। गांधी नगर के सेक्टर 25,26 और 28 में मरीजों की संख्या बढ़ती गई। डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने एक दिन पहले गांधी नगर सिविल अस्पताल के हालात का रिव्यू किया।

22 डॉक्टरों की टीम फील्ड में उतरी

स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के पानी के नमूने लिए और करीब 10 हजार घरों का सर्वे किया। 22 डॉक्टरों की टीम लोगों के इलाज में जुटी है। उपमुख्यमंत्री संघवी ने खुद सरकारी अस्पताल जाकर मरीजों की तबीयत पूछी और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने का भरोसा दिया।

स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि सीवरेज लाइन में लीकेज के कारण गंदा पानी पेयजल में मिल गया,जो इस संकट की जड़ है। सरकार ने इस गंभीर समस्या को हल करने के लिए फिलहाल हरसंभव कोशिश शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में पीएम मोदी ने पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी की। उन्होंने किसानों, MSP, खाद की कीमतों और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं पर भी बात की।

Oct 30, 2026
गुजरात में AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा: पत्नी समेत 9 दोषी, वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली का मामला

गुजरात में AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा: पत्नी समेत 9 दोषी, वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली का मामला

गुजरात के नर्मदा जिले की अदालत ने AAP विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी और 7 अन्य को वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली के मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई है।

Jun 23, 2026
सोमनाथः भारत की अजेय आत्मा का प्रतीक!

सोमनाथः भारत की अजेय आत्मा का प्रतीक!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ को भारत की अजेय आत्मा और सभ्यता का प्रतीक बताया। उन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से लिखा।

May 08, 2026
गुजरात में 2300 किलो ड्रग्स गायब: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ‘चूहे और नमी’ वाले तर्क पर उठे सवाल

गुजरात में 2300 किलो ड्रग्स गायब: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ‘चूहे और नमी’ वाले तर्क पर उठे सवाल

गुजरात में पुलिस हिरासत से 2300 किलो ड्रग्स गायब। CAG रिपोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल, चूहे और नमी वाले तर्क पर जताई आपत्ति। जानिए पूरा मामला।

Mar 26, 2026
गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मुंद्रा पोर्ट और स्कूलों पर भी अलर्ट

गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मुंद्रा पोर्ट और स्कूलों पर भी अलर्ट

गुजरात विधानसभा, मुंद्रा पोर्ट और अहमदाबाद के स्कूलों को बम धमकी मिली। ईमेल के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई, तलाशी में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। जांच जारी है।

Mar 18, 2026