नकली नोट छापने के लिए जर्मन की किताबों से ली थी मदद

नकली नोट छापने के लिए जर्मन की किताबों से ली थी मदद

By : Swadesh Bhopal
नकली नोट छापने के लिए जर्मन की किताबों से ली थी मदद

नकली नोटों को खपाने के लिए साप्ताहिक हाट बाजार में जाता था आरोपी
आरोपी ने नोट में कोई कमी न रह जाए इसलिए कई सामग्री ऑनलाइन मंगवाई थी

नकली नोट छापने वाले शातिर युवक ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने बताया कि उसे नकली नोट छापने की बारीक कला जर्मन किताबों से सीखने को मिली थी। उन्हीं किताबों की मदद से वह नोट में किसी भी कमी को दूर करने की तकनीक जान पाया और इसके लिए कई सामग्री ऑनलाइन बाहर से मंगवाई गई।

आरोपी का प्रोफाइल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विवेक यादव, पिता मनोज यादव, उम्र 21 वर्ष, नौकरी की तलाश में मुंबई गया था। उसने कक्षा दसवीं तक पढ़ाई की थी। इसलिए हर कोई उसे नौकरी देने से इंकार कर दिया। वह भोपाल वापस आया और मंडीदीप में एक कारखाने में नौकरी करने लगा।

जर्मन किताबों से सीखी नोट छापने की बारीकी

वह प्लास्टिक और पेपर की बारीक जानकारी हासिल कर चुका था। इसके बाद उसे पैसों की अधिक आवश्यकता महसूस हुई, तो उसने 'रोल ऑफ दा रुल्स' नामक प्रसिद्ध जर्मन प्रिंटिंग एक्सपर्ट की किताबें और 'मैनुअल ऑफ स्क्रीन प्रिंटिंग', 'एलेक्जा प्रिंटिंग' सहित अन्य कई किताबें अध्ययन कीं। इसके बाद वह जाली नोट छापने में जुट गया। कुछ जानकारियां उसने गूगल पर खोजकर भी प्राप्त कीं। सबसे पहले उसने 500 रुपये के नोट छापना शुरू किया। उसका कहना था कि 100 रुपये और 500 रुपये के एक जाली नोट तैयार करने में पैसा, मेहनत और समय बराबर लगता है।

40 लाख छापने लायक मौजूद था सामान

पिपलानी पुलिस ने उसके कोरल लाईफ फेस-2, मुलरी नगर, करौंद स्थित किराए के मकान से भारी मात्रा में जाली नोट छापने का मटेरियल बरामद किया। उसके पास वर्तमान में इतना मटेरियल था कि वह अपने समय में 40 लाख रुपये के 500 रुपये के जाली नोट छाप सकता था।

विवेक यादव ने पुलिस को बताया कि यदि वह दो महीने तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ता, तो वह भारतीय मुद्रा के 500 रुपये का ऐसा जाली नोट तैयार कर लेता, जिसे एटीएम और नोट पहचानने वाली मशीनें भी पकड़ नहीं पातीं। उसने काफी बारीकी से जाली नोट बनाना सीख लिया था।

500 रुपये के 451 जाली नोट किए थे बरामद

पुलिस ने बताया कि पिपलानी पुलिस ने 500 रुपये के 451 जाली नोट और 2,25,500 रुपये के साथ विवेक यादव को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से नोट छापने के उपकरण, कंप्यूटर, कटर, कागज, प्रिंटर समेत अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी की पेंट की जेब से 23 जाली नोट (500 रुपये के) मिले। मोबाइल की जांच में जाली नोट बनाने के उपकरणों से संबंधित पुख्ता जानकारी मिली।आरोपी विवेक यादव मूलतः उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के ग्राम जमुआ धरमेर का रहने वाला है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026