Gorakhpur BJP Leader Murder Morning Walk

गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या: मॉर्निंग वॉक पर निकले राजकुमार चौहान पर फायरिंग

गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की चाकू मारकर हत्या। 4 हमलावरों ने 20-25 वार किए, इलाके में तनाव और सड़क जाम।

By : स्वदेश डेस्क
गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या: मॉर्निंग वॉक पर निकले राजकुमार चौहान पर फायरिंग

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान को चार हमलावरों ने घेरकर चाकुओं से गोद दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

20-25 बार चाकू से हमला

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने घर से करीब 500 मीटर दूर उन्हें घेर लिया और सिर, सीने व चेहरे पर ताबड़तोड़ 20-25 वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी वह करीब 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर हमला किया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी कुछ देर तक मौके पर रुके रहे और उनकी मौत की पुष्टि करने के बाद फरार हो गए।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई वारदात

घटना सुबह करीब 5:30 बजे ताल पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। राजकुमार रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से निकलने के करीब 30 मिनट बाद ही उनकी हत्या की खबर सामने आई.घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मातम, पत्नी बेहोश

हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुशीला मौके पर पहुंचीं और रोते-रोते बेहोश हो गईं। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

सड़क जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना के विरोध में 200 से ज्यादा लोग सड़क पर उतर आए और सड़क पर जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने के बाद भीड़ हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.राजकुमार चौहान स्थानीय राजनीति में सक्रिय थे और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें राधे मोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था, वे पूर्व में पार्षद प्रतिनिधि भी रह चुके थे और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी।

कानून व्यवस्था पर सवाल

गोरखपुर में दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और हत्या के पीछे की असली वजह का खुलासा करना है.इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

संबंधित सामग्री

Amethi News: रामघाट मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Amethi News: रामघाट मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

मां दुर्गा की विदाई, भक्ति के रंग और आकर्षक झांकियों की छटा। संग्रामपुर क्षेत्र के पौराणिक रामघाट ठेंगहा पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मेले में...

Oct 27, 2026
Durga Puja Pandal Stampe:कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 की मौत और 45 से ज्यादा घायल; CM अस्पताल पहुंचे

Durga Puja Pandal Stampe:कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 की मौत और 45 से ज्यादा घायल; CM अस्पताल पहुंचे

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत और 45 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

Oct 17, 2026
Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली-एनसीआर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर उनके इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) चोरी करने वाले शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का...

Oct 15, 2026
breaking News: कोसमी में आदिवासियों के घर तोड़ने पर ST आयोग का एक्शन, सरकार से 3 दिन में मांगा जवाब

breaking News: कोसमी में आदिवासियों के घर तोड़ने पर ST आयोग का एक्शन, सरकार से 3 दिन में मांगा जवाब

सीहोर के कोसमी गांव में 12 आदिवासी घर तोड़े जाने पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने एमपी सरकार को नोटिस भेजा। मुख्य सचिव, डीजीपी, कलेक्टर और एसपी से तीन दिन में जवाब मांगा गया।

Oct 12, 2026
Pithampur Fire: पीथमपुर में हड़कंप, स्क्रैप गोडाउन में लगी आग, चपेट में आई कुछ कंपनियां 

Pithampur Fire: पीथमपुर में हड़कंप, स्क्रैप गोडाउन में लगी आग, चपेट में आई कुछ कंपनियां 

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। पीथमपुर के सेक्टर तीन में एक स्क्रैप गोडाउन में आग लग गई।

Oct 10, 2026