काशी में भव्य देव दीपावली, सभी तैयारियां पूरी

काशी में भव्य देव दीपावली, सभी तैयारियां पूरी

By : Swadesh Bhopal
काशी में भव्य देव दीपावली, सभी तैयारियां पूरी

देव दीपावली को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने राजघाट और नमों घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नमों घाट पर वीवीआईपी और आम लोगों की आवाजाही, जरूरी स्थानों पर बैरिकेडिंग, स्मार्ट लाइटिंग, फ्लोरल डेकोरेशन, मंच एवं सेफ हाउस, आरती वाले स्थान, रूट चार्ट और यातायात व्यवस्था, एक्सेस कंट्रोल आदि की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने नमों घाट से एनडीआरएफ और जल पुलिस के मोटर बोट से राजघाट, निषादराज घाट, प्रहलाद घाट, तेलिया नाला घाट, सक्का घाट, गोला घाट, त्रिलोचन घाट, बद्रीनारायण घाट, गाय घाट, शीतला घाट, बूंदी और कोटा घाट, ब्रह्म घाट, पंचगंगा घाट, मणिकर्णिका घाट, हरिश्चंद्र घाट, निरंजनी घाट होते हुए रविदास घाट तक का भ्रमण किया। उन्होंने चेतसिंह किले पर लेजर लाइट और साउंड शो की व्यवस्था को परखा।

गंगा उस पार और ललिता घाट के सामने रेती में दीप प्रज्जवलन वाले स्थानों की मार्किंग करने वाले अधिकारियों और ग्रीन आतिशबाजी वाले स्थानों पर तैनात अधिकारियों से बातचीत कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली और कहा कि सभी कार्य समय से पूर्ण कराए जाएं। अधिकारियों ने नगर निगम को साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अफसरों के साथ की बैठक

वाराणसी। स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने देव दीपावली पर्व पर यातायात सहित गंगा घाटों पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए ताकि काशीवासियों सहित देश-विदेश से आए पर्यटक दिव्य, भव्य और आलौकिक देव दीपावली का सुगमता से अवलोकन कर सकें।

मंत्री रविंद्र जायसवाल मंगलवार को सर्किट हाउस में कमिश्नर एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, सीडीओ के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि गंगा में नावों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए रूट निर्धारण किया जाए। इसके अलावा, गंगा घाटों और शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गंगा घाटों की सीढ़ियों पर आवागमन कहीं भी बाधित नहीं होना चाहिए।

मंत्री ने कहा, "देव दीपावली पर्व पर देश-विदेश से भारी संख्या में लोग काशी आते हैं। यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में, चार पहिया वाहनों का उपयोग केवल अत्यधिक आवश्यकता होने पर किया जाए।"

संबंधित सामग्री

भोपाल एम्स में शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

भोपाल एम्स में शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का भोपाल एम्स में निधन हो गया। अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर जैत गांव ले जाया जाएगा, जहां आज दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा।

Oct 30, 2026
UP MLC Election Result: मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के नाम, वाराणसी में सपा आगे, लखनऊ में हंगामा

UP MLC Election Result: मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के नाम, वाराणसी में सपा आगे, लखनऊ में हंगामा

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना जारी है। मेरठ की दोनों सीटें भाजपा ने जीत लीं, लखनऊ में बढ़त है, जबकि वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा आगे चल रही है।

Oct 27, 2026
UP News: बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख प्रधानमंत्री मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

UP News: बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख प्रधानमंत्री मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल होते हैं। वाराणसी की एक महिला कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बता रही थी...

Oct 26, 2026
PM Modi Varanasi: वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी करेंगे 7 किमी लंबा रोड शो

PM Modi Varanasi: वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी करेंगे 7 किमी लंबा रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे हैं। वाराणसी एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने...

Oct 25, 2026
Varanasi Air Show: काशी के तट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सुखोई, राफेल और मिराज ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Varanasi Air Show: काशी के तट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सुखोई, राफेल और मिराज ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

काशी के आसमान में शनिवार को एक बार फिर भारतीय वायुसेना के साहस, कौशल और अदम्य पराक्रम का शानदार नजारा देखने को मिला।

Oct 24, 2026