भोपाल मेट्रो में सिर्फ एक गलती पर देना होगा 10000 का जुर्माना, जान लें चालान के बारे में

भोपाल मेट्रो में सिर्फ एक गलती पर देना होगा 10000 का जुर्माना, जान लें चालान के बारे में

अभी तक आप भारतीय रेलवे में सफर किया होगा। इसमें आप गलतियां और भूल कर देते तो इतना ध्यान नहीं जाता था। पर मेट्रो में सफर करते समय कुछ गलतियां करने पर भारी जुर्माना लगेगा।

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल मेट्रो में सिर्फ एक गलती पर देना होगा 10000 का जुर्माना, जान लें चालान के बारे में

भोपालः शहर में रविवार,21 दिसंबर के दिन से मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है। टिकट खरीद करना ही सफर करना काफी नहीं है। इसमें सफर करने से पहले कुछ नियम जान लें नहीं तो आपकी जेब पर भार पड़ सकता है। एक छोटी सी गलती पर भी भारी जुर्माना है।

दरअसल, अब मेट्रो में सफर करना आसान नहीं रह गया है। पहले कुछ बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता था। लेकिन अब यात्रियों की सुरक्षा, सफाई, और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेट्रो प्रशासन पहले से सख्त हो गया है। नियमों की अनदेखी करन ेपर भाराी जुर्माना लगाया जाएगा।

2 हजार लोगों ने किया सफर

भोपाल मेट्रो की शुरूआत होने के साथ ही पहले दिन 17 ट्रिप में कुल 2000 लोगों ने सफर किया। मेट्रो की शुरूआत होने पर पहल तो लोग सफर के आनंद में डूबे नजर आए लेकिन अब नियमों को लेकर लोंगों के बीच सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि मेट्रो ने साफ कर दिया है कि मामूली गलती होने पर भारी जुर्माना लग सकता है।

वो नियम जो आप की जेब पर पड़ सकते है भारी

मेट्रो ट्रेन को आप भारतीय रेलवे की तरह नहीं है। मेट्रो में सफर करने दौरान ये समझ लीजिए की सफाई को लेकर बहुत अलर्ट रहना होगा। यहां थूकना, कचरा फेंकना, जैसी गलतियां की तो आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। प्लेटफॉर्म या ट्रेन के अंदर गंदगी फैलाने पर जुर्माना तय किया है।

इमरजेंसी बटन से मजाक दे देगा तगड़ा झटका

यदि आप मेट्रो में सफर कर रहे हैं तो इस बात का पूरा ध्यान रखिए की आप गलती से भी इमरजेंसी बटन को ना दबाएं। आपने यदि बिना वजह इमरजेंसी बटन दबा दिया तो आप पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है। मेट्रो ने साफ कर दिया है कि मेट्रो में सफर के दौरान ऐसे कई मामले है जिनमें 200 से लेकर 10000 तक का जुर्माना है।

फर्श पर बैठना थूकना या झगड़ा करना

मेट्रो के अंदर सफर करने के दौरान आपको नियमों का पालन करना जरूरी है। यदि आपने मेट्रो के अंदर सफर के दौरान फर्श पर बैठे शराब पीकर उपद्रव मचाया या फिर चाहे ट्रेन के अंदर या प्लेटफार्म पर थूका तो आपको 200 रुपए का जुर्माना देना होगा। इसके साथ ही आपत्तिजनक सामग्री ले जाने पर भी 200 रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया है।

पेट्स के साथ रहेगी नो एंट्री

मेट्रो में सफर के दैरान आप अपने पालतू जानवर के साथ में मेट्रो में सफर नहीं कर सकते हैं। चाहे छोटा डॉग हो या कोई भी पेट उनको ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करते पकड़े जाने पर कार्रवाई होना तय है।

ज्वलनशील पदार्थ के ले जाने पर मनाही

मेट्रो मे सफर के दौरान पेट्रोल, डीजल, हथियार माचिस और ज्वलनशील पदार्थ ले जाना पूरी तरह मना है। इसके साथ ही गुटखा, पान, तंबाकू, खाने-पीने का सामान ले जाना सुरक्षा के लिहाज से मना है। इसलिए पकड़े जाने पर कार्रवाई होना तय है।

हर हरकत पर कैमरे की नजर

बता दें कि मेट्रो में चाहे फिर स्टेशन हो या ट्रेन के अंदर हो 24X7 सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। यहां सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही हर एक्टिविटी कैद हो रही है। बाकी जगह आप नियम तोड़कर बचकर निकल जाते थे। लेकिन यहां नियम तोड़कर बचकर निकलना आसान नहीं है।

उन नियमों को भी जान लें जिन पर भी जुर्माना है

मेट्रो में किसी प्रकार का प्रदर्शन करने, कोच पर कुछ लिखने पर, कोच की छत पर सफर करने पर, इनमें गाड़ी से निकाला जा सकता है। इसके अलावा जुर्मना है

-कोच खाली करने से मना करने पर 500 रुपए का जुर्माना

-मेट्रो की छत पर यात्रा करने पर गाड़ी से निकालने के साथ ₹5,000 जुर्माना

-महिलाओं के कोच में सवार होने पर 3 महीने की सजा 250 रुपए जुर्माना

-अवैध प्रवेश या ट्रैक पर चलने पर 6 महीने की जेल या ₹500 जुर्माना

-अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने पर 1-साल की जेल साथ में ₹1000 जुर्माना

-बेवजह इमरजेंसी अलार्म दबाना 10,000 जुर्माना

-मेट्रो संपत्ति को क्षति पहुंचाने पर ₹200 जुर्माना

-अनाधिकृत वस्तु की बिक्री पर ₹400 जुर्माना

संबंधित सामग्री

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर BJP कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल..

Oct 26, 2026
Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

ग्वालियर के दारुल कुरान मदरसे में जमीन, निर्माण और फंड को लेकर जांच शुरू हो गई है। प्रशासन राजस्व रिकॉर्ड खंगाल रहा है और नगर निगम निर्माण की अनुमति भी परखेगा।

Oct 26, 2026
MP News: MP में मोहन सरकार का बड़ा एक्शन: 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

MP News: MP में मोहन सरकार का बड़ा एक्शन: 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।

Oct 25, 2026