गुना में लव मैरिज के बवाल में खाकी पर खूनी हमला, हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

गुना में लव मैरिज के बवाल में खाकी पर खूनी हमला, हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

गुना में प्रेम विवाह के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस और SAF पर हमला किया, कई जवान घायल।

By : स्वदेश डेस्क
गुना में लव मैरिज के बवाल में खाकी पर खूनी हमला, हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना जिले में सोमवार को ऐसी घटना हुई, जिसने कानून-व्यवस्था की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। प्रेम विवाह से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना उग्र हो गया कि भीड़ ने पुलिस को ही निशाना बना लिया। गुस्साए उपद्रवियों ने न केवल कॉनस्टेबल को बंधक बनाकर मारपीट की, बल्कि बचाने पहुंची पुलिस और एसएएफ की टीम को निशाना बनाया हालात ये हो गए कि NH-46 पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटा। हाईवे में हालात ऐसे बिगड़े कि वर्दीधारी जवान अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

ऐसे भड़की चिंगारी?

इस खूनी घटनाक्रम की जड़ 28 दिसंबर को दर्ज एक गुमशुदगी की रिपोर्ट है। लोधा समाज की एक युवती, मीना समाज के युवक के साथ घर से चली गई थी। दो दिन बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली। इसके बाद सोमवार के दिन युवती के परिजन और समाज के लोग बीनागंज चौकी पहुंचे। वे युवती को सौंपने की मांग करने लगे। हालांकि युवती बालिग थी और उसने पुलिस के सामने साफ कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। पुलिस ने बयान दर्ज कर उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। उन्होंने युवती को घरवालों को नहीं सौंपा।

वहीं, यही बात परिजनों और समाज के कुछ लोगों को नागवार गुजरी। अंदर ही अंदर गुस्सा सुलगता रहा और सोमवार को वह सड़कों पर फूट पड़ा।

हाईवे को चक्काजाम कर युवक के घर आग लगाने की धमकी

सोमवार को पैंची गांव के पास नेशनल हाईवे पर भीड़ ने चक्काजाम करने का प्रयास किया। साथ ही लड़के के घर में आग के हवाले करने की धमकी देने लगे। जब कॉनस्टेबल नरेन्द्र ओझा ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो हालात बेकाबू हो गए। भीड़ ने आरक्षक को पकड़ लिया, बंधक बनाया और मिर्ची डालने के बाद बेरहमी से पीटा।

पुलिस को हाईवे में दौड़ा-दौड़कर पीटा

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी और SAF के आधा दर्जन से अधिक जवान मौके पर पहुंचे। लेकिन हालात संभलने की जगह और बिगड़ गए। पहले से तैयार भीड़ ने अचानक हमला बोल दिया। SAF जवानों की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया गया, जिससे वे कुछ देख नहीं पाए। इसके बाद लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।

कई जवान घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

हमला इतना जबरदस्त था कि पुलिसकर्मियों को हाईवे पर भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। महिलाओं ने भी पथराव किया। पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हेड कॉनस्टेबल मंगल सिंह तोमर, एसएएफ के ASI समेत कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए। घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई की तैयारी

पुलिस पर हुए इस सीधे हमले के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि वर्दी पर हाथ उठाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित सामग्री

Guna Crime: विशेष समुदाय की गुंडागर्दी!, खुलेआम तोड़े ताले, की मारपीट, 6 पर FIR

Guna Crime: विशेष समुदाय की गुंडागर्दी!, खुलेआम तोड़े ताले, की मारपीट, 6 पर FIR

गुना शहर के अस्पताल रोड पर दुकानों के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।

Aug 20, 2026
 ‘लव जिहाद’ मामले को लेकर टीकमगढ़ में तनाव, बुंदेलखंड पीठाधीश्वर की अगुवाई में बैठक, पुलिस पर गंभीर आरोप

‘लव जिहाद’ मामले को लेकर टीकमगढ़ में तनाव, बुंदेलखंड पीठाधीश्वर की अगुवाई में बैठक, पुलिस पर गंभीर आरोप

टीकमगढ़ में लव जिहाद मामले को लेकर हिंदू संगठनों की बैठक हुई। पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे और कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई गई।

Apr 13, 2026
गुना की गादेर घाटी में LPG टैंकर से गैस रिसाव, ट्रक की टक्कर से टूटा वाल्व; बड़ा हादसा टला

गुना की गादेर घाटी में LPG टैंकर से गैस रिसाव, ट्रक की टक्कर से टूटा वाल्व; बड़ा हादसा टला

मध्यप्रदेश के गुना जिले की गादेर घाटी में LPG टैंकर को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे 20 टन गैस का रिसाव शुरू हो गया। चालक और रेस्क्यू टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

Mar 10, 2026
सीधी में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, गर्दन में बुलेट लगने से हालत गंभीर

सीधी में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, गर्दन में बुलेट लगने से हालत गंभीर

सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक सवार दो युवकों को कार में सवार होकर आए लोगों ने गोली मारी।

Jan 27, 2026
शॉकिंग! भोपाल में 10 दिनों तक लिफ्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव, पॉश कॉलोनी में लापरवाही की हदें पार

शॉकिंग! भोपाल में 10 दिनों तक लिफ्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव, पॉश कॉलोनी में लापरवाही की हदें पार

भोपाल की चिनार ड्रीम सिटी में 77 साल के बुजुर्ग का शव 10 दिन तक लिफ्ट शाफ्ट में पड़ा रहा, लापरवाही उजागर।

Jan 20, 2026