शॉकिंग! भोपाल में 10 दिनों तक लिफ्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव, पॉश कॉलोनी में लापरवाही की हद

शॉकिंग! भोपाल में 10 दिनों तक लिफ्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव, पॉश कॉलोनी में लापरवाही की हदें पार

भोपाल की चिनार ड्रीम सिटी में 77 साल के बुजुर्ग का शव 10 दिन तक लिफ्ट शाफ्ट में पड़ा रहा, लापरवाही उजागर।

By : स्वदेश डेस्क
शॉकिंग! भोपाल में 10 दिनों तक लिफ्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव, पॉश कॉलोनी में लापरवाही की हदें पार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सिस्टम, सुरक्षा और जवाबदेही—तीनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। होशंगाबाद रोड स्थित पॉश कॉलोनी चिनार ड्रीम सिटी में 77 वर्षीय बुजुर्ग का शव करीब 10 दिनों तक लिफ्ट शाफ्ट में पड़ा रहा, और इस दौरान लिफ्ट उनके ऊपर से बार-बार चलती रही।

इस भयावह सच का खुलासा तब हुआ, जब पूरी इमारत में तेज़ और असहनीय बदबू फैलने लगी। चमकदार फ्लोर और आधुनिक सुविधाओं से सजी कॉलोनी के भीतर छिपी यह सच्चाई किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने वाली है।

मृतक की पहचान ने सबको चौंकाया

मृतक की पहचान प्रीतम गिरी गोस्वामी (77) के रूप में हुई है। वह अपने बेटे मनोज गिरी के साथ फ्लैट नंबर D-304 में रहते थे। परिजनों के मुताबिक, 6 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे वह घर से निकले थे और कहा था कि थोड़ी देर में लौट आएंगे, लेकिन इसके बाद वह कभी वापस नहीं आए। अगले दिन 7 जनवरी को परिजनों ने मिसरोद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज में वह कॉलोनी परिसर में चलते हुए दिखे, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला।

खुले लिफ्ट शाफ्ट में गिरे, किसी को भनक तक नहीं लगी

जांच में सामने आया कि बुजुर्ग तीसरी मंज़िल पर अपने फ्लैट के सामने खुले लिफ्ट शाफ्ट में गिर गए थे। रहवासियों का आरोप है कि लिफ्ट के दरवाज़े कई बार तब भी खुल जाते थे, जब लिफ्ट उस मंज़िल पर मौजूद ही नहीं होती थी। यही खुला शाफ्ट एक जानलेवा जाल बन गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसके बाद भी 8 से 10 दिनों तक लिफ्ट चालू रही और शाफ्ट में फंसे शव के ऊपर से ऊपर-नीचे होती रही।

16 जनवरी को सामने आया खौफनाक सच

16 जनवरी को लिफ्ट अचानक खराब हो गई। सोसायटी प्रबंधन ने टेक्नीशियन को बुलाया। जैसे ही ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट को ऊपर उठाया गया, पूरी बिल्डिंग में सड़ांध भरी बदबू फैल गई। एक निवासी ने बताया, 'जब बदबू असहनीय हो गई, तो शाफ्ट की जांच की गई। अंदर एक सड़ा-गला शव मिला।' कपड़ों और चप्पलों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान प्रीतम गिरी के रूप में की।

बिल्डर और सोसायटी प्रबंधन पर गंभीर आरोप

परिजनों और रहवासियों ने बिल्डर और सोसायटी प्रबंधन पर घोर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतक के बेटे मनोज गिरी ने बताया कि 6 जनवरी को ही लिफ्ट खराब थी और ग्राउंड फ्लोर से करीब दो फीट नीचे अटकी हुई थी। उन्होंने कहा, 'अगर गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस और प्रबंधन ने लिफ्ट की जांच की होती, तो मेरे पिता का शव इस हालत में नहीं मिलता।'

परिवार का यह भी आरोप है कि तीसरी मंज़िल के सीसीटीवी कैमरे सालों से खराब थे, जिसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस ने क्या कहा?

मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। एसीपी रजनीश कश्यप ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से हुई दुर्घटना प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम में सीने में गंभीर चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। लिफ्ट के संचालन और रखरखाव से जुड़े लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि लापरवाही पाई गई, तो सख्त कार्रवाई होगी।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

गौरतलब है कि पिछले साल मई में इसी इलाके की रॉयल फार्म विला कॉलोनी में भी लिफ्ट से जुड़ा दर्दनाक हादसा हुआ था। वहां बिजली गुल होने पर लिफ्ट में फंसे आठ साल के बच्चे को बचाने की कोशिश में उसके पिता को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई थी।

सवाल वही- जवाबदेही कौन लेगा?

दो कॉलोनियां, दो लिफ्ट हादसे और दो मौतें… ये घटनाएं सवाल खड़ा करती हैं कि जब सिस्टम फेल होता है और जिम्मेदारी तय नहीं होती, तो आम सुविधाएं कैसे मौत का कारण बन जाती हैं।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026