लाखों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का ग्वालियर अपराध शाखा ने किया पर्दाफाश

लाखों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का ग्वालियर अपराध शाखा ने किया पर्दाफाश

राजस्थान में छिपे बैठे थे आरोपी

By : स्वदेश डेस्क
लाखों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का ग्वालियर अपराध शाखा ने किया पर्दाफाश

ग्वालियर।  अपराध शाखा की टीम ने बैंक का कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड पर एक्टिवेशन चार्ज के नाम पर मोबाईल में एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर चार लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। गिरोह के दो आरोपी राजस्थान में छिपे बैठे थे, इसलिए पुलिस को अपना भेष बदलकर चार दिन तक राजस्थान में ही डेरा उालना पड़ा।

जानकारी के अनुसार फरियादी विशाल जैन (परिवर्तित नाम) ने पुलिस अधीक्षक से पिछले दिनों शिकायत करते हुए कहा था कि आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बनकर उनके 4 लाख रूपए से ज्यादा पार कर दिए गए। इस पर एएसपी ऋषिकेश मीना को अपराध शाखा की सायबर क्राइम विंग से कार्यवाही करवाने के लिए निर्देश दिए गए। डीएसपी अपराध षियाज के.एम एवं डीएसपी अपराध द्वितीय नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अपराध निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार द्वारा सायबर क्राइम विंग की टीम को लगाया गया। सायबर टीम ने ट्रान्जेक्शन संबंधी तकनीकी जानकारी एकत्रित की तो पता चला कि फरियादी के खाते से जो ट्रान्जेक्शन हुए हैं, वह राजस्थान में स्थित पेट्रोल पंप से फ्लीट कार्ड के माध्यम से राशि की निकासी की गई है। उक्त राशि से पेट्रोल पंप से एक दिन एक ही गाड़ी में 1,50,000 रूपए का डीजल डलवाया गया। पेट्रोलपंप पर कार्यरत कर्मचारियों की मिलीभगत से अपराध को अंजाम दिया गया है। जिस पर सायबर क्राईम विंग की एक टीम निरीक्षक राजेश सिंह तोमर के नेतृत्व में राजस्थान रवाना की गई। उक्त टीम 4 दिन तक जयपुर में रही व टीम ने अलग-अलग वेश भूषाओं में आरोपीगणों की रैकी कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पेट्रोलपंप का मैनेजर भी है आरोपी

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है, उसमें से एक आरोपी पेट्रोलपंप पर फिलर का कार्य करता था एवं दूसरा आरोपी पेट्रोलपंप पर मैनेजर है। फिलर आरोपी द्वारा कस्टमर या फरियादी से ठगी गई राशि को अपने फ्लीट कार्ड में डलवाकर उस राशि से डीजल खरीदकर अपना कमीशन काटकर सायबर फ्रॉडस्टरस को राशि कैश में उपलब्ध कराता था। मैनेजर आरोपी द्वारा इस वारदात को स्टॉक व लेजर तथा अपने पेट्रोल पंप के रिकार्ड में फ्रॉड की राशि से डीजल खरीदना दिखाया जाता था।

फिलर व मैनेजर को मिलता था कमिशन

फिलर तथा मैनेजर फ्रॉड ट्रान्जेक्शन की हुई राशि का कमीशन के रूप में 10-10 प्रतिशत लेते थे। आरोपीगणों द्वारा अभी तक कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की घटना की गई है उसकी जानकारी ली जा रही है।

संबंधित सामग्री

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आने की चर्चा है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026