Hardoi MLC Election Local vs Outsider Debate

Hardoi MLC Election: हरदोई एमएलसी चुनाव में स्थानीय बनाम बाहरी की बहस तेज, कांति सिंह के पते पर उठे सवाल

लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में हरदोई में स्थानीय बनाम बाहरी की बहस छिड़ गई है। समर्थकों ने कहा, एसपी सिंह सदरपुर की माटी के पूत, तो कांति बहू, ये सच बदल नहीं सकता।

By : संजय चतुर्वेदी
Hardoi MLC Election: हरदोई एमएलसी चुनाव में स्थानीय बनाम बाहरी की बहस तेज, कांति सिंह के पते पर उठे सवाल

Uttar Pradesh MLC Election

हरदोई। लखनऊ खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव में अब मुद्दा उम्मीदवारों की दावेदारी से आगे स्थानीय बनाम बाहरी की बहस तक पहुंच गया है। एक वरिष्ठ पत्रकार की सोशल मीडिया पोस्ट में नामांकन पत्रों में दर्ज पतों के आधार पर उम्मीदवारों के हरदोई से जुड़ाव पर सवाल उठाए गए हैं। लेकिन इस कसौटी को समानता से लागू किया जाए तो दूसरा सवाल भी उठता है, क्या नामांकन में दर्ज पोस्टल एड्रेस ही किसी उम्मीदवार की स्थानीय पहचान का अंतिम प्रमाण है? वहीं, सोशल मीडिया पर सपा समर्थकों ने पार्टी प्रत्याशी का बचाव किया है।

नामांकन विवरण के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी इंजी. अवनीश कुमार सिंह का पता जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के तेरवा दहिगवां का है। वहीं, सपा प्रत्याशी कांति सिंह का पोस्टल एड्रेस लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के बजरंगनगर का है। केवल इन पतों को आधार बनाकर स्थानीय और बाहरी का निष्कर्ष निकालना आसान है, लेकिन क्या इससे दोनों उम्मीदवारों का अपने-अपने क्षेत्र से वास्तविक जुड़ाव पूरी तरह स्पष्ट हो जाता है?

बता दें कि एमएलसी चुनाव में नामांकन में पोस्टल एड्रेस के आधार पर स्थानीय बनाम बाहरी की बहस तेज है। हालांकि इस बीच समर्थकों ने कहा कि एसपी सिंह सदरपुर की माटी के पूत हैं तो कांति बहू है और ये सच बदल नहीं सकता।

सदरपुर से कांति का रिश्ता नाम का नहीं

कांति सिंह को लखनऊ के पते के आधार पर हरदोई से दूर बताने वाली बहस में उनके पारिवारिक और सामाजिक जुड़ाव का तथ्य भी महत्वपूर्ण है। कांति सिंह माधौगंज ब्लॉक के सदरपुर गांव की बहू हैं। उनके पति और प्रतापगढ़ के सांसद एसपी सिंह का सदरपुर से रिश्ता केवल पारिवारिक परिचय भर नहीं है। वह इसी गांव की मिट्टी में खेले, पले, पढ़े और बढ़े हैं। इस लिहाज से सदरपुर उनके जीवन और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। माधौगंज में लखनऊ पब्लिक स्कूल संस्थान, पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की मौजूदगी कांति सिंह के परिवार के क्षेत्र से जुड़ाव की चर्चा में प्रासंगिक है। ऐसे में उनके राजनीतिक और सामाजिक रिश्तों का आकलन केवल लखनऊ में दर्ज पोस्टल एड्रेस के आधार पर करना तस्वीर का एक हिस्सा देखकर पूरी कहानी लिखने जैसा होगा।

स्थानीयता की कसौटी सबके लिए एक जैसी हो: पम्मू

अवनीश कुमार सिंह का हरदोई के तेरवा दहिगवां से जुड़ाव उनकी स्थानीय पहचान का है। उसी तरह कांति सिंह का सदरपुर से रिश्ता और उनके पति एसपी सिंह का गांव से जीवन भर का जुड़ाव भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव पम्मू कहते हैं, सवाल किसी एक उम्मीदवार को स्थानीय या बाहरी घोषित करने का नहीं, बल्कि यह है, दोनों के संबंधों का आकलन एक ही कसौटी पर किया जाए।

मतदाता विवेकशील, नाम नहीं, काम को बनाएगा आधार

एक प्रत्याशी के नाम से मिलते-जुलते उम्मीदवारों की मौजूदगी और चुनावी गणित को प्रभावित करने की कथित कोशिशों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इसे किसी उम्मीदवार की सुनियोजित रणनीति बताने के लिए ठोस प्रमाण जरूरी हैं। बिलग्राम-मल्लावां क्षेत्र के युवा एक्टिविस्ट रविकांत पटेल कहते हैं, आरोप अपनी जगह हैं, लेकिन उन्हें स्थापित तथ्य की तरह पेश करना उचित नहीं होगा। स्नातक मतदाता समझदार हैं। वे पोस्टल एड्रेस के साथ उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि, क्षेत्र से संबंध, उपलब्धता और काम को भी परख सकते हैं। आखिरकार, चुनाव में स्थानीय पहचान का फैसला किसी सोशल मीडिया पोस्ट से नहीं, मतदाताओं के विवेक से होगा।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026